भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा का एक वीडियो सामने आया है. जहां उनके हाथ में भाला नहीं बल्कि पिस्टल नजर आ रहा है. जिसे देख हर कोई हैरान है. अगर आप भी स्टार खिलाड़ी के हाथ में पिस्टल देखकर हैरान हैं तो चौंकिए मत. उन्होंने यह पिस्टल किसी गलत इरादे से नहीं उठाया है, बल्कि शनिवार यानी कि आज सोनीपत स्थित UBS एथलेटिक्स किड्स कप के आयोजन में खेल का आरंभ करते हुए उठाया था. सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि सभी बच्चे एक लाइन में दौड़ने के लिए तैयार थे. ज्यों ही भारतीय स्टार ने पिस्टल का ट्रिगर दबाया सभी खिलाड़ी दौड़ने लगे.
टूर्नामेंट के सह मालिक हैं नीरज चोपड़ा
दो साल ब्रांड एंबेसडर रहने के बाद नीरज चोपड़ा पहल को संचालित करने वाली कंपनी एसडी स्पोर्ट्स इंडिया के अब सह मालिक हैं. उनका यह कदम देशभर के बच्चों के लिए खेल के अवसर को बढ़ाने की उनकी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
सोनीपत में हो रहे UBS एथलेटिक्स किड्स कप में नीरज चोपड़ा ने बच्चों का बढ़ाया उत्साह.., देखें नीरज चोपड़ा के साथ ये खास बातचीत #NeerajChopra | @Vimalsports https://t.co/YIQV4ydPFm
— NDTV India (@ndtvindia) October 24, 2026
सोनीपत में हो रहा है आयोजन
खेल का आयोजन सोनीपत में हो रहा है. टूर्नामेंट का यह चौथा साल है. जहां करीब ढाई लाख बच्चे हिस्सा ले रहे हैं. सोनीपत से पहले इस टूर्नामेंट का आयोजन हैदराबाद, अहमदाबाद, पुणे, चेन्नई और मुंबई में भी हो चुका है. UBS एथलेटिक्स किड्स कप का आयोजन सोनीपत में पहली बार हो रहा है.
भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके हाथ में भाले की जगह पिस्टल नजर आ रही है. दरअसल, सोनीपत में आयोजित UBS एथलेटिक्स किड्स कप में नीरज ने रेस की शुरुआत करते हुए स्टार्टिंग गन का ट्रिगर दबाया, जिसके बाद खिलाड़ी दौड़ पड़े. उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. #NeerajChopra #Athletics #JavelinThrow
— NDTV India (@ndtvindia) October 24, 2026
नीरज चोपड़ा ने क्या कहा?
चोपड़ा ने विज्ञप्ति में कहा, 'हरियाणा हमेशा मेरे लिए खास रहेगा क्योंकि खेलों में मेरा सफर यहीं से शुरू हुआ था. मेरा मानना है कि हर बच्चे को खेलने, अपनी क्षमता पहचानने और बड़े सपने देखने का अवसर मिलना चाहिए, चाहे वह कहीं से भी आता हो.'
उन्होंने कहा कि UBS एथलेटिक्स किड्स कप के माध्यम से वह अधिक से अधिक बच्चों को मौका देना चाहते हैं, अगली पीढ़ी को प्रेरित करना चाहते हैं और भारत में खेल संस्कृति को मजबूत बनाना चाहते हैं.
चोपड़ा ने कहा, 'जितने अधिक बच्चे खेलों से जुड़ेंगे, हमारे पास भविष्य के चैंपियन तलाशने के उतने ही अधिक अवसर होंगे जो बड़े मंचों पर देश का प्रतिनिधित्व कर सकेंगे. यह देखकर अच्छा लग रहा है कि इस पहल की शुरुआत मेरे गृह राज्य में हो रही है.'
यह भी पढ़ें- NDTV World Summit में लवलीना बोरगोहेन ने बताई बॉक्सर बनने की दिलचस्प कहानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं