Bank holiday on 24 October: आज 24 अक्टूबर को महीने का चौथा शनिवार है. ऐसे में बहुत से लोगों के मन में कंफ्यूजन रहता है कि शनिवार की वजह से आज बैंक खुले होंगे या बंद. क्या आज बैंक जाकर पैसे जमा करने, चेक क्लियर कराने या एफडी (FD) से जुड़े काम करवाए जा सकते हैं? अगर आप भी यही सोचकर घर से निकलने की तैयारी कर रहे हैं, तो यहां हम आपको बैंक छुट्टियों की पूरी अपडेट दे रहे हैं ताकि आपको बेवजह बैंक के चक्कर न काटने पड़ें और कोई परेशानी न हो.
चौथे शनिवार की वजह से बंद रहेंगे बैंक
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के नियमों के मुताबिक, देश के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं. इसके अलावा हर रविवार को भी बैंकों में साप्ताहिक छुट्टी रहती है. इसीलिए आज यानी 24 अक्टूबर को चौथा शनिवार होने की वजह से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) समेत देश भर के सभी बैंकों में ताला लटका रहेगा.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
अक्टूबर में आने वाली बैंक छुट्टियों की लिस्ट
अक्टूबर के महीने में त्योहारों और वीकेंड की वजह से कुल 15 दिन बैंकों में काम काज नहीं हो रहा है. अगर आप आने वाले दिनों में बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं, तो छुट्टियों की यह लिस्ट देखकर ही घर से निकलें...
- 24 अक्टूबर: चौथे शनिवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद हैं.
- 25 अक्टूबर: रविवार की साप्ताहिक छुट्टी (पूरे देश में बंद).
- 26 अक्टूबर (लक्ष्मी पूजा/एक्सेशन डे/महर्षि वाल्मीकि जयंती): अगरतला, चंडीगढ़, जम्मू, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे.
- 29 अक्टूबर (करवा चौथ): केवल शिमला में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
- 31 अक्टूबर (सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती): अहमदाबाद में बैंक बंद रहेंगे.
बैंक बंद होने पर भी कैसे निपटाएं जरूरी काम?
भले ही आज बैंक बंद हैं, लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. बैंक की डिजिटल और ऑनलाइन सर्विस 24 घंटे चालू रहती हैं. इसके जरिये आप अपने कई जरूरी काम घर बैठे निपटा सकत हैं.
- आप लेनदेन के लिए गूगल पे, फोनपे, पेटीएम या बैंक ऐप (UPI/Net Banking) का इस्तेमाल कर सकते हैं.
- एटीएम से कैश निकालने या जमा करने की सुविधा उपलब्ध रहती है.
इसके अलावा एनईएफटी (NEFT), आरटीजीएस (RTGS), क्रेडिट-डेबिट कार्ड सर्विस, चेकबुक रिक्वेस्ट, लॉकर अप्लाई और अकाउंट मेंटेनेंस से जुड़े काम ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए आराम से किए जा सकते हैं.
यह भी पढ़ें | दुबई के इस बड़े बैंक का RBL Bank में होने जा रहा मर्जर, RBI से मिली मंजूरी, जानें ग्राहकों पर क्या पड़ेगा असर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं