विज्ञापन

IND vs NZ 2nd T20I: वैभव सूर्यवंशी नंबर-3, संजू-अभिषेक ओपनर, गौतम गंभीर एंड कंपनी को मिली सलाह

पूर्व भारतीय विकेटकीपर दिनेश कार्तिक का मानना है कि ईशान किशन के चोटिल होकर बाहर होने के बाद टीम में अगर वैभव आते हैं तो उन्हें ओपनर नहीं बल्कि नंबर-3 पर बैटिंग करनी चाहिए.

IND vs NZ 2nd T20I: वैभव सूर्यवंशी नंबर-3, संजू-अभिषेक ओपनर, गौतम गंभीर एंड कंपनी को मिली सलाह
कार्तिक ने वैभव को नंबर-3 पर आजमाने की सलाह दी है

ईशान किशन चोटिल होने के चलते न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से बाहर हो चुके हैं. भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने वैभव सूर्यवंशी को किशन की जगह सबसे संभावित उम्मीदवार बताया था. हालांकि, पूर्व भारतीय विकेटकीपक दिनेश कार्तिक ने इस रेस में दो और खिलाड़ियों का नाम जोड़ दिया है. साथ ही उन्होंने वैभव को ओपनिंग की जगह नंबर-3 पर आजमाने की सलाह दी है. बता दें, शानिवार को भारत-न्यूजीलैंड सीरीज के दूसरे मुकाबले में आमने-सामने होने वाले हैं.

दिनेश कार्तिक ने ईशान के दूसरे मैच से बाहर होने के बाद अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा,"ईशान किशन दूसरे T20I से बाहर हो गए हैं. क्या इसका मतलब यह है कि वैभव सूर्यवंशी खेलेंगे? असल में, भारत के पास तीन विकल्प हैं. एक विकल्प शिवम दुबे हैं जिन्हें टीम में शामिल किया जा सकता है. दूसरे हैं वरुण चक्रवर्ती, क्योंकि भारत को गेंदबाजी में थोड़ी परेशानी हो रही है. और तीसरा विकल्प वैभव सूर्यवंशी हैं."

दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने वैभव को नंबर-3 पर आजमाने की सलाह देते हुए कहा," अगर ईशान किशन बाहर होते हैं, तो मुझे लगता है कि वैभव को मौका मिलना चाहिए. अब सवाल यह है कि वह किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे? ओपनर्स ने तो बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. क्या वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं? मुझे बिल्कुल ऐसा लगता है. यह एक बड़ी चुनौती है, लेकिन उनके पास पावरप्ले के बाहर भी बल्लेबाजी करने का हुनर ​​और टैलेंट है. इसके अलावा, वे वैभव सूर्यवंशी से ओपनिंग करवा सकते हैं और संजू सैमसन को तीसरे नंबर पर भेज सकते हैं. ये ऐसे फैसले हैं जो भारत को लेने होंगे."

भारतीय टीम की बल्लेबाजी तो मजबूत है, लेकिन गेंदबाजी ने जरूर फैंस को चिंतित कर रखा है. सीरीज के पहले मैच में भी गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई थी. ऐसे में क्या ईशान के बाहर होने पर टीम को एक अतिरिक्त गेंदबाज खिलाना चाहिए? इस पर कार्तिक ने कहा,"एक मुश्किल सवाल यह भी है कि क्या उन्हें वरुण चक्रवर्ती को टीम में लाना चाहिए? हम सभी जानते हैं कि वह मिडिल ओवर्स में कितने असरदार हैं और विकेट चटका सकते हैं. अब तक, भारत को इस फेज में काफी संघर्ष करना पड़ा है-रन बन रहे हैं, लेकिन विकेट नहीं मिल रहे हैं. यह भी एक बहुत अच्छा विकल्प है. शिवम दुबे को भी लाया जा सकता है, लेकिन मुझे लगता है कि बल्लेबाजी से ज्यादा भारत को अपनी गेंदबाजी पर ध्यान देने की जरूरत है. इसलिए, मैं वरुण और वैभव में से किसी एक को चुनूंगा."

कार्तिक ने आखिरी में कहा,"मेरा झुकाव वैभव की तरफ ज्यादा होगा, क्योंकि उनके पास टैलेंट और हुनर ​​है।सबसे बड़ी बात, वह सच में एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं. अगर उन्हें मौका मिला, तो वह जमकर शॉट लगाएंगे, इसमें कोई शक नहीं है. उन्हें खेलते देखना बहुत शानदार लगता है. और वह निश्चित रूप से विश्व क्रिकेट में धूम मचा देंगे, इसमें कोई दो राय नहीं है."

यह भी पढ़ें: 'गौतम गंभीर को कोसना सबका पसंदीदा टाइमपास ...' ईशान किशन की चोट के बीच पूर्व स्टार का बड़ा बयान

यह भी पढ़ें: 13 साल की गोल्फर ओजस्विनी सारस्वत ने रचा इतिहास, विमेंस इंडियन ओपन में किया बड़ा कारनामा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Vaibhav Sooryavanshi, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com