- सोनिया गांधी की आत्मकथा 10 नवंबर को होगी रिलीज, एक्स पर बनाया अकाउंट
- दोनों की पहली मुलाकात कैम्ब्रिज के द वर्सिटी नामक ग्रीक रेस्तरां में हुई थी
- सोनिया गांधी ने बताया कि राजीव गांधी उनको पहली मुलाकात में ही पसंद आ गए थे
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वीडियो जारी कर अपनी और राजीव गांधी की पहली मुलाकात के बारे में बताया. सोनिया गांधी ने अपनी आगामी आत्मकथा 'Belonging: A Journey of Love" से जुड़ा एक वीडियो जारी कर अपनी प्रेम कहानी की शुरुआत के बारे में बताया है.
एक्स पर शेयर किया किस्सा
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पहली पोस्ट में सोनिया गांधी ने लिखा, 'कैम्ब्रिज के एक छोटे से ग्रीक रेस्तरां में मेरी प्रेम कहानी शुरू हुई. राजीव और मैंने प्यार, खुशी और यादों से भरी एक दुनिया बनाई. 10 नवंबर को मैं उस दुनिया को आपके साथ साझा करूंगी.'
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
वीडियो में सोनिया गांधी ने बताया कि जब वह इंग्लैंड में पढ़ाई कर रही थीं, तब वहां का खाना उन्हें खास पसंद नहीं आता था. वह अक्सर ऐसे रेस्तरां की तलाश में रहती थीं, जहां उन्हें अपनी पसंद का इटैलियन खाना मिल सके. इसी दौरान उन्हें कैम्ब्रिज में एक ग्रीक रेस्तरां मिला, जहां बड़ी संख्या में यूरोपीय और भारतीय छात्र आते थे.
In a small Greek restaurant in Cambridge my journey of love began. Rajiv and I created a world filled with love, laughter and memories. On 10th November, I share that world with you. https://t.co/zvN5Rqqstf
— Sonia Gandhi (@SoniaGandhi) October 24, 2026
उन्होंने बताया कि मुलाकात के बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई. वे दोस्तों के साथ पार्टियों में जाते, घूमते-फिरते और साथ समय बिताते थे. सोनिया गांधी ने उस दौर की एक वैलेंटाइन पार्टी का भी जिक्र किया, जिसमें दोनों शामिल हुए थे.
राजीव गांधी के व्यक्तित्व को याद करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि वह बेहद आकर्षक होने के साथ-साथ बहुत सौम्य स्वभाव के व्यक्ति थे. उनकी सौम्यता ने मुझे पहली मुलाकात में ही प्रभावित कर दिया था. यही बात मेरे दिल को छू गई. सोनिया गांधी ने कहा कि राजीव गांधी से पहली मुलाकात के वे पल आज भी उनकी यादों में ताजा हैं और उन्हें वह मुलाकात कभी नहीं भूल सकतीं.
कहां है वो रेस्तरां, जहां मिले सोनिया-राजीव
सोनिया गांधी और राजीव गांधी की पहली मुलाकात जिस रेस्तरां में हुई उसका नाम 'द वर्सिटी' है. यह रेस्तरां कैम्ब्रिज में है. इसकी स्थापना 1928 में फ्रैंक गॉर्डी ने की थी. इसे दुनिया के सबसे बड़े ड्राइव-इन फास्ट-फूड रेस्तरां के रूप में जाना जाता है. हालांकि, अब यहां कार तक सर्विस पहुंचाने के बजाय, इनडोर बैठने की जगह और काउंटर सर्विस पर अधिक ध्यान दिया जाता है.
उनकी आत्मकथा 'Belonging: A Journey of Love' 10 नवंबर को आएगी, जिसमें वह अपने निजी जीवन, राजीव गांधी के साथ रिश्ते और परिवार से जुड़े कई अनुभव साझा करेंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं