सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार भारतीय जोड़ी मंगलवार को यहां मलेशिया के ओंग यू सिन और टीओ ई यी के खिलाफ कड़े मुकाबले में जीत के साथ फ्रेंच ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंच गई. विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज भारतीय जोड़ी ने 47 मिनट तक चले कड़े मुकाबले में 21-13, 24-21 से जीत दर्ज की. मलेशिया की इस जोड़ी के खिलाफ सात्विक और चिराग की यह आठ मैचों में पांचवीं जीत है.
साल 2022 की चैम्पियन जोड़ी के सामने दूसरे दौर में मान वेई चोंग और काई वुन टी मलेशिया की एक और जोड़ी की चुनौती होगी. विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन ने अपने शुरुआती दौर में जापान के कांता त्सुनेयामा पर 15-21, 21-15, 21-3 से जीत हासिल की. पुरुष एकल के प्री-क्वार्टर फाइनल में गैर वरीय भारतीय का मुकाबला तीसरी वरीयता प्राप्त ली शेन फेंग से होगा.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी हमवतन अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रेस्टो पर 16-21, 21-19, 21-17 से जीत के साथ ही दूसरे दौर में पहुंच गईं.
भारत की यह दोनों महिला जोड़ी पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने की दौड़ में है. तनीषा और अश्विन की जोड़ी 11वें जबकि त्रिसा और गायत्री की जोड़ी ओलंपिक खेलों की रैंकिंग में 14वें स्थान पर हैं.
प्रियांशु राजावत का सफर हालांकि हार के साथ खत्म हो गया. वह मौजूदा ओलंपिक चैंपियन शीर्ष वरीयता प्राप्त विक्टर एक्सेलसन से 8-21, 15-21 से हार गये.
ये भी पढ़ें- IND vs ENG 5th Test: हेलिकॉप्टर से धर्मशाला टेस्ट के लिए पहुंचे रोहित शर्मा, VIDEO हो रहा वायरल
ये भी पढ़ें- न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम में मची खलबली! पूर्व क्रिकेटर बोले- "नील वैगनर को जबरन दिलाया गया संन्यास"
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं