पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी मौजूदा समय में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. उनके दमदार खेल की पूरी दुनिया दीवानी थी. मगर उनकी पत्नी के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. अफरीदी के चाहने वालों का हमेशा से सवाल रहा है कि उनकी पत्नी कौन हैं और क्या करती हैं. अगर आपका भी यही सवाल है तो उसका जवाब आज हम लेकर आए हैं, जो कुछ इस प्रकार है-
कौन हैं नादिया अफरीदी?
शाहिद अफरीदी की पत्नी का नाम नादिया अफरीदी है, जो कि उनके सगे मामा की बेटी भी हैं. उन्होंने 21 अक्टूबर साल 2000 में निकाह किया था. नादिया अफरीदी ने मेडिकल की पढ़ाई की है और पेशे से डॉक्टर हैं. मगर मौजूदा समय में वह हाउसवाइफ के तौर पर अपने परिवार को संभाल रही हैं.
पांच बेटियों के माता पिता हैं शाहिद और नादिया
शाहिद और नादिया की कुल पांच बेटिया हैं. बड़ी बेटी का नाम अक्सा अफरीदी है. उसके बाद अंशा अफरीदी, अजवा अफरीदी, असमारा अफरीदी और अरवा अफरीदी का नाम आता है. अरवा अफरीदी शाहिद की सबसे छोटी बेटी हैं.
अंशा की शाहीन शाह अफरीदी से हुई है शादी
अंशा अफरीदी की शादी किसी और से नहीं बल्कि पाकिस्तान के मौजूदा स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी से हुई है. दोनों क्यूट कपल्स 3 फरवरी साल 2023 में निकाह के बंधन में बंधे थे. मौजूदा समय में उनका एक बेटा है. जिसका नाम अलियार अफरीदी है. अलियार का जन्म 2024 में हुआ था.
शाहिद अफरीदी का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर
शाहिद अफरीदी पाकिस्तान की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 10वें बल्लेबाज हैं. उन्होंने 1996 से 2016 के बीच पाकिस्तान की तरफ से कुल 518 मुकाबले खेले. इस बीच वह 502 पारियों में 24.12 की औसत से 11148 रन बनाने में कामयाब रहे.
वहीं गेंदबाजी के मामले में वह पाकिस्तान की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले चौथे गेंदबाज हैं. अफरीदी ने पाक टीम की तरफ से 1996 से 2016 के बीच कुल 518 मुकाबलों में हिस्सा लिया. इस बीच वह 512 पारियों में 538 विकेट चटकाने में कामयाब रहे.
यह भी पढ़ें- 10 शिकार और आम से खास बन जाएंगे भुवनेश्वर कुमार, क्या न्यूजीलैंड में रच पाएंगे इतिहास?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं