न्यूजीलैंड के पूर्व स्टार बल्लेबाज रॉस टेलर (Ross Taylor) ने चौंकाने वाला दावा कर क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है. पूर्व क्रिकेटर ने कहा है कि तेज गेंदबाज नील वैगनर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के लिए मजबूर किया गया था, जो कीवी खेमे में अशांति की संभावना की ओर इशारा करती है.
प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए संन्यास की घोषणा की थी
न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेली जा रही है, जिसका पहला टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने 172 रनों से जीत लिया है. अब दूसरा टेस्ट 8 मार्च से शुरू होगा. न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नील वैगनर ने सीरीज शुरू होने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए अपने संन्यास की घोषणा कर दी थी. इस दौरान वह काफी इमोशनल नज़र आए थे. हालांकि, 37 वर्षीय वैगनर पहले टेस्ट के दौरान एक सब्स्टीट्यूट फील्डर के रूप में मैदान में उतरे थे और कई मौकों पर ड्रिंक्स भी ले गए थे.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
"वैगनर को जबरन रिटायरमेंट दिलवाया गया"
टेलर ने ईएसपीएन के अराउंड द विकेट पॉडकास्ट पर बोलते हुए कहा,"मुझे लगता है कि यह सब अब थोड़ा-थोड़ा समझ में आता है. मुझे लगता है कि वैगनर को जबरन रिटायरमेंट दिलवाया गया. यदि आप वैगनर की प्रेस कॉन्फ्रेंस को सुनें, तो वह कहना चाह रहे थे कि आखिरी टेस्ट के बाद रिटायरमेंट लेंगे. इसलिए उन्होंने खुद को उपलब्ध कराया."
वैगनर ने पिछले हफ्ते अपने 64-टेस्ट करियर को अलविदा कह दिया और 260 शिकार के साथ देश के पांचवें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए. वैगनर को पैट कमिंस की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो घरेलू टेस्ट मैचों के लिए टीम में चुना गया था, लेकिन मुख्य कोच गैरी स्टीड ने उन्हें बताया कि वह किसी भी मैच में नहीं खेलेंगे. दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया में जन्मे और पले-बढ़े वैगनर 2008 में न्यूजीलैंड चले गए.
ये भी पढ़ें- IND vs ENG 5th Test: हेलिकॉप्टर से धर्मशाला टेस्ट के लिए पहुंचे रोहित शर्मा, VIDEO हो रहा वायरल
ये भी पढ़ें- जानिए रविचंद्रन अश्विन के लिए क्यों निर्णायक साबित हुई 2012 की सीरीज, क्रिकेट ने बताई वजह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं