विज्ञापन
8 minutes ago

Asian Para Games 2026 Day 3 LIVE Updates: आज आइची-नागोया में चल रहे एशियाई पैरा गेम्स में भारत ने अपनी शानदार शुरुआत को आगे बढ़ाया. दूसरे दिन के अंत में 35 पदकों (9 गोल्ड, 11 सिल्वर, 15 ब्रॉन्ज) के साथ छठे स्थान पर रहने के बाद, भारत ने तीसरे दिन की शुरुआत में ही अपने मेडलों की संख्या में और इजाफा किया. तीरंदाज शीतल देवी और पायल नाग ने चीन की झाओ जिंग और जू ज़्यूकिंग के खिलाफ कंपाउंड महिला डबल्स फाइनल में सिल्वर मेडल जीता. इसके बाद आयुष वर्मा ने पुरुषों के शॉट पुट F53 इवेंट में 8.16 मीटर की थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीतकर कमाल कर दिया. यहभारत का दसवां गोल्ड मेडल है. भारतीय एथलीट पैरा-एथलेटिक्स, पैरा-तैराकी, पैरा-पावरलिफ्टिंग, पैरा-साइकिलिंग, पैरा-जुडो, पैरा-बैडमिंटन और पैरा-टेबल टेनिस जैसे खेलों में लगातार मेडल जीतने के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं.

 Asian Para Games 2026 Day 3 LIVE Updates: India Medal Tally, Results

Asian Para Games LIVE: बैडमिंटन: पुरुष एकल SL4 क्वार्टर फाइनल

पैरालंपिक पदक विजेता सुहास यतिराज ने दक्षिण कोरिया के एन. चो को सीधे गेमों में 21-12, 21-16 से हराकर पुरुष एकल SL4 के सेमीफाइनल में प्रवेश किया और अपने लिए एक मेडल पक्का कर लिया.

Asian Para Games LIVE: एथलेटिक्स - शॉटपुट: भारत के लिए 10वां गोल्ड मेडल

आयुष वर्मा ने 2026 एशियन पैरा गेम्स में भारत के लिए 10वां गोल्ड मेडल जीता है. उन्होंने पुरुषों के शॉटपुट F53 इवेंट में अपने पांचवें प्रयास में 8.16 मीटर की सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ पहला स्थान हासिल किया. यह इन खेलों में उनका दूसरा मेडल है. इससे पहले कल उन्होंने पुरुषों के जैवलिन (भाला फेंक) F53/54 इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Asian Games 2026, Sports News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com