विज्ञापन
This Article is From Jun 29, 2017

बैडमिंटन रैंकिंग : इंडोनेशिया और ऑस्‍ट्रेलिया ओपन सुपर सीरीज जीतने वाले श्रीकांत की 'छलांग', 8वें नंबर पर पहुंचे

किदांबी श्रीकांत ने हाल ही में इंडोनेशिया और ऑस्‍ट्रेलिया ओपन सुपर सीरीज खिताब जीते हैं.

बैडमिंटन रैंकिंग : इंडोनेशिया और ऑस्‍ट्रेलिया ओपन सुपर सीरीज जीतने वाले श्रीकांत की 'छलांग', 8वें नंबर पर पहुंचे
किदांबी श्रीकांत ताजा रैंकिंग में आठवें नंबर पर काबिज हैं (फाइल फोटो)
  • श्रीकांत ने फिर से शीर्ष 10 खिलाड़ि‍यों में स्‍थान बनाया
  • भारत के ही साई प्रणीत रैंकिंग में 15वें स्‍थान पर पहुंचे
  • महिला वर्ग में सिंधु 5वें और साइना 15वें स्‍थान पर
नई दिल्ली: लगातार दो सुपर सीरीज खिताब जीतने के दम पर भारतीय शटलर किदाम्बी श्रीकांत गुरुवार को जारी ताजा विश्‍व बैडमिंटन रैंकिंग में फिर से शीर्ष दस में पहुंच गए हैं. श्रीकांत ताजा रैंकिंग में आठवें नंबर पर काबिज हैं. गुंटूर के इस 24 वर्षीय खिलाड़ी ने इंडोनेशिया ओपन और आस्ट्रेलियाई ओपन के खिताब जीते थे. उनके अब 58,583 अंक हैं. वह पुरुष एकल रैंकिंग में टॉप-10  में शामिल अकेले भारतीय शटलर हैं. श्रीकांत तीन पायदान चढ़कर आठवें स्थान पर पहुंचे हैं. श्रीकांत ने हाल ही में इंडोनेशिया और ऑस्‍ट्रेलिया ओपन सुपर सीरीज खिताब जीते हैं. ऑस्‍ट्रेलिया ओपन सुपर सीरीज के खिताबी मुकाबले में उन्‍होंने मौजूदा ओलिम्पिक और विश्व चैम्पियन चीन के चेन लॉन्ग को 22-20, 21-16 से हराया था जबकि इंडोनेशिया ओपन  सुपर सीरीज के फाइनल में उन्‍होंने जापान के काजुमासा सकाई को 21-11, 21-19 से हराकर खिताब जीता था.

अन्य भारतीय पुरुष खिलाड़ियों में बी साई प्रणीत एक पायदान ऊपर 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं लेकिन अजय जयराम एक पायदान नीचे 16वें स्थान पर खिसक गए हैं. एचएस प्रणय भी दो पायदान नीचे 23वें स्थान पर खिसक गए हैं. भारत के समीर वर्मा 33वें और सौरभ वर्मा 35वें स्‍थान पर हैं. पी. कश्‍यप को रैंकिंग में 60 वां स्‍थान मिला है. प्रतुल जोशी को 66वीं और शुभाकर डे रैंकिंग में 73वें स्‍थान पर हैं.

महिला एकल में देश की शीर्ष शटलर पीवी सिंधु को भी एक स्थान का नुकसान हुआ है और वह अब पांचवें स्थान पर हैं. साइना नेहवाल एक पायदान ऊपर 15वें स्थान पर पहुंच गई हैं. भारत की ही एक अन्‍य महिला बैडमिंटन खिलाड़ी रितुपर्णा दास 47वें स्‍थान पर हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Badminton Ranking, Kidambi Srikanth, Top 10, Eighth Place
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com