विज्ञापन
This Article is From Sep 20, 2017

बैडमिंटन : श्रीकांत, एचएस प्रणय और समीर वर्मा जापान ओपन के अगले दौर में पहुंचे

जापान ओपन बैडमिंटन में किदांबी श्रीकांत, एचएस प्रणय और समीर वर्मा ने अपने मैच जीतते हुए अगले दौर में स्‍थान बना लिया है.

बैडमिंटन : श्रीकांत, एचएस प्रणय और समीर वर्मा जापान ओपन के अगले दौर में पहुंचे
श्रीकांत ने 10वीं विश्व वरीयता के तियान को तीन गेम के संघर्ष के बाद हराया (फाइल फोटो)
  • सौरभ वर्मा और साई प्रणीत को हार का सामना करना पड़ा
  • सौरभ वर्मा औरसाई प्रणीत को हार का सामना करना पड़ा
  • समीर ने कोसिथ फेट्रादाब को 21-12, 21-19 से हराया
टोक्‍यो: जापान ओपन बैडमिंटन में भारत के लिए बुधवार का दिन मिला-जुला रहा. देश के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत, एचएस प्रणय और समीर वर्मा ने अपने मैच जीतते हुए अगले दौर में स्‍थान बना लिया है, जबकि सौरभ वर्मा और बी.साई प्रणीत को अपने मैच में हार का सामना करना पड़ा. श्रीकांत ने बुधवार को खेले गए पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर में तियान हुवेई के रूप में चीन की बाधा पार करते हुए अगले दौर में जगह बनाई. श्रीकांत के साथ-साथ प्रणय और समीर वर्मा ने भी दूसरे दौर में पहुंच गए.

यह भी पढ़ें : श्रद्धा कपूर बायोपिक की तैयारी के लिए पहुंची सायना नेहवाल के घर

आठवीं विश्‍व वरीयता के खिलाड़ी श्रीकांत के लिए 10वीं विश्व वरीयता प्राप्त तियान को हरा पाना हालांकि, थोड़ा मुश्किल था. उन्होंने एक घंटे चार मिनट तक चले मुकाबले में तियान को 21-15, 12-21, 21-11 से मात दी. इसके अलावा, समीर ने थाईलैंड के कोसिथ फेट्रादाब को सीधे गेमों में 21-12, 21-19 से मात दी, वहीं प्रणय ने डेनमार्क के आंद्रेस एंटोनसेन को सीधे गेमों में 21-12, 21-14 से हराकर अगले दौर में कदम रखा.

वीडियो: नंबर वन बैडमिंटन खिलाड़ी बनना चाहती हैं साइना
सौरभ को पहले दौर में तीसरी विश्व वरीयता प्राप्त चीनी खिलाड़ी लिन डान ने 21-11, 15-21, 13-21 से मात दी, वहीं कोरियाई खिलाड़ी ली डोंग केयून ने प्रणीत को 21-23, 21-17, 21-14 से मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया.(इनपुट: एजेंसी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Japan Open, Kidambi Srikanth
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com