विज्ञापन

चमोली में हेलीकॉप्टर लापता, तलाश में जुटी टीम; बद्रीनाथ से लौटते समय टूटा संपर्क

उत्तराखंड के चमोली में एक हेलीकॉप्टर के लापता होने की सूचना सामने आई है. बताया जाता है कि बद्रीनाथ से लौटते समय हेलीकॉप्टर का संपर्क टूट गया. उसकी तलाश के लिए टीम को रवाना की गई है.

चमोली में एक हेलीकॉप्टर के लापता होने की खबर सामने आई है.
  • उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास लापता हो गया है.
  • हेलीकॉप्टर फटा की तरफ जा रहा था और चाई गांव के पास से अचानक संपर्क टूट गया है.
  • खोज और बचाव के लिए टीमों के साथ-साथ मेडिकल टीम को भी घटनास्थल पर भेजा गया है.

Chamoli Helicopter Crash: उत्तराखंड के चमोली जिले में एक हेलीकॉप्टर लापता होने की सूचना सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता हो गया है. इसकी तलाश में टीम जुटी है. घटना विष्णु प्रयाग क्षेत्र की घटना बताई जा रही है. हेलीकॉप्टर की तलाश टीम के साथ-साथ मेडिकल टीम को भी भेजा गया है. बताया जाता है कि हेलीकॉप्टर बद्रीनाथ से वापस फटा की तरफ जा रहा था, इसी दौरान जोशीमठ के पास चाई गांव के पास से लापता हो गया. शुरुआती जानकारी में हेलीकॉप्टर के क्रैश की भी खबर आ रही है. हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर कुछ भी सामने नहीं आया है. 

पायलट समेत 6 लोग थे सवार, सीएम ने लिया संज्ञान

चमोली लापता हुए हेलीकॉप्टर पर पायलट समेत छह लोगों के सवार होने की सूचना मिली है. इसके जोशीमठ के मारवाड़ी क्षेत्र के पास पहाड़ी में क्रैश होने की आशंका जताई जा रही है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर बाद 1:12 बजे ट्रांस भारत एविलेशन का हेली VT-HCX बद्रीनाथ से देहरादून के लिए टेकऑफ हुआ था. जिसके कुछ देर बाद वह लापता हो गया है. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर किए पोस्ट में इस हादसे की पुष्टि की है. धामी ने क्रैश की बात लिखते हुए कहा- रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है.

हेलीकॉप्टर पर सवारों की सूची (पायलट+5)

 पायलट

कैप्टन हिमांशु

यात्री 
1- प्रथपा (पुरुष)
2-अरुण (पुरुष)
3-शंकर गौड़ा (पुरुष) 
4-सुधीर के (पुरुष)
5- एस एच नटराजा (पुरुष) 
 

मिली जानकारी के अनुसार बद्रीनाथ धाम से दर्शन करने के बाद वापस लौट रहा एक हेलीकॉप्टर जोशीमठ क्षेत्र में अचानक लापता हो गया. जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर बद्रीनाथ से उड़ान भरकर लौट रहा था। इसी दौरान जोशीमठ के मारवाड़ी क्षेत्र के पास चाय गांव की पहाड़ी के नजदीक हेलीकॉप्टर से संपर्क टूट गया. हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की आशंका जताई जा रही है.अपर जिलाधिकारी चमोली विवेक प्रकाश ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है. क्षेत्र में हेलीकॉप्टर की तलाश के लिए सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है.

खबर अपडेट की जा रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Helicopter Crash, Helicopter Crash News, Chamoli, Helicopter Crash In Badrinath, Badrinath News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com