दिल्ली, उत्तर प्रदेश से पंजाब-हरियाणा तक दो दिन बारिश के बाद क्या आज फिर बादल बरसेंगे. दो दिन की बारिश के कारण अक्टूबर की ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ा है. 75 सालों में अक्टूबर में इतनी सर्दी पड़ी है. ऐसे में लोगों में यही उत्सुकता है कि क्या 31 अक्टूबर को बारिश होगी या नहीं. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को बादल तो छाए रहेंगे, लेकिन बारिश होने का अनुमान दिल्ली एनसीआर में कम है. आने वाले दिनों में भी मौसम साफ रहने के संकेत हैं. IMD ने चक्रवात अर्नब के कमजोर पड़ने के बावजूद बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के कारण देश के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलने की संभावना है.
यूपी-उत्तराखंड में भारी बारिश का अनुमान
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 31 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की भारी संभावना है. वहीं आज के मौसम में पहाड़ी इलाकों की बात करें तो हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में 30 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच में बारिश का अलर्ट है. उत्तराखंड में 31 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच हल्की या छिटपुट बारिश हो सकती है. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है. पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ पूर्वी राजस्थान में भी तेज हवाएं चलने की संभावना है.
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के कुसमी बलरामपुर में 24 घंटों में रिकॉर्ड 28 सेमी भारी बारिश हुई है. छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर तक गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 2 नवंबर को दोबारा भारी बारिश की चेतावनी है. छत्तीसगढ़ में 2 नवंबर को 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं. ओडिशा में 30 अक्टूबर से 3 नवंबर के बीच आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 30 अक्टूबर से 4 नवंबर के बीच के बारिश का अलर्ट है. विदर्भ में 31 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच और छत्तीसगढ़ में 4-5 नवंबर को बारिश की संभावना है.
IMD Weather Update! Heavy Rainfall Likely Over Uttar Pradesh, Bihar, Jharkhand, Sub-Himalayan West Bengal & Sikkim; Low Pressure Area Over Andaman Sea Likely to Intensify into a Depression, Bringing Heavy to Very Heavy Rainfall Over Coastal Andhra Pradesh on 2–3 November 2026. #WeatherAlert #ExtremelyHeavyRainfall #IMD #AndhraPradesh #Yanam #Odisha #AndhraPradesh #WeatherUpdate @moesgoi @airnewsalerts @DDNational @ndmaindia @ICRER_MHA
— India Meteorological Department (@Indiametdept) October 30, 2026
बंगाल, बिहार-झारखंड में आज का मौसम
छत्तीसगढ़ और उससे सटे पूर्वी मध्य प्रदेश पर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण बिहार, झारखंड, बंगाल और सिक्किम में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. बिहार, बंगाल और झारखंड में 11 अक्टूबर और 2 से 5 नवंबर के बीच ओडिशा में बारिश के आसार हैं.
ये भी पढ़ें - दिल्ली में अक्टूबर की ठंड ने तोड़ा 75 साल का रिकॉर्ड, 20.7°C रहा पारा, क्या जल्दी आएगी सर्दी?
पूर्वोत्तर क्षेत्र में आज का मौसम
अरुणाचल प्रदेश, असम, मिजोरम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा में 31 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच हल्की बारिश की संभावना है. अरुणाचल प्रदेश में 31 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच भारी बारिश हो सकती है. असम, मेघालय में गरज-चमक और बिजली गिरने का पूर्वानुमान है.
आंध्र प्रदेश में आज का मौसम
दक्षिणी अंडमान सागर के ऊपर कम दबाव के क्षेत्र से 31 अक्टूबर के आसपास दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में गहरे कम दबाव का क्षेत्र है. आंध्र प्रदेश तट की ओर ये बढ़ सकता है. तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 2 और 3 नवंबर को भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है. तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, कर्नाटक और तेलंगाना में 31 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच भारी बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रहेगा. मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा में गुजरात, महाराष्ट्र, सौराष्ट्र और कच्छ में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है.
ये भी पढ़ें - साइक्लोन 'अर्नब' का असर... दिल्ली-NCR में बढ़ी ठंड तो पहाड़ों पर बर्फबारी; लेकिन आंध्र-ओडिशा में आफत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं