विज्ञापन

6,6,6,6,6: पंड्या के 1 ओवर में अफरीदी ने ठोक दिए 31 रन, पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ हारी हुई बाजी जीती, VIDEO

हांगकांग इंटरनेशनल सिक्सेस 2026 एक रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को चार विकेट से हराया है. मुकाबले के दौरान पाकिस्तान के कप्तान अब्बास अफरीदी ने क्रुणाल पंड्या के ओवर में पांच छक्के जड़ते हुए सबको हैरान कर दिया.

6,6,6,6,6: पंड्या के 1 ओवर में अफरीदी ने ठोक दिए 31 रन, पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ हारी हुई बाजी जीती, VIDEO
भारत-पाकिस्तान मैच का दृश्य

हांगकांग इंटरनेशनल सिक्सेस 2026 के ग्रुप 'सी' का एक मुकाबला 30 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मोंग कोक में खेला गया. जहां पाकिस्तान की टीम 13 गेंद शेष रहते चार विकेट से बाजी मारने में कामयाब रही. मैच के हीरो विपक्षी टीम के कप्तान अब्बास अफरीदी रहे. जिन्होंने भारत की तरफ से जीत के लिए मिले 89 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए महज आठ गेंदों में 35 रनों की विस्फोट पारी खेली. उनके अलावा ख्वाजा नफे ने पारी का आगाज करते हुए 12 गेंदों में 41 रन बनाए. अब्दुल समद तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए तीन गेंद में नाबाद सात और इरफान खान एक गेंद में छह रन बनाकर नाबाद रहे. 

क्रुणाल पंड्या ने एक ओवर में लुटा दिए 31 रन 

भारत की तरफ से गेंदबाजी के दौरान कुल चार गेंदबाजों ने गेंदबाजी की. जिसमें क्रुणाल पंड्या सबस महंगे रहे. उन्होंने अपने एकमात्र ओवर में 31 रन खर्च कर डाले. उनके इस ओवर में विपक्षी टीम के कप्तान अब्बास अफरीदी ने कुल पांच छक्के जड़े. 

पंड्या के अलावा टी नटराजन की भी खूब धुनाई हुई. उन्होंने अपने एक मात्र ओवर में 28 रन खर्च किए. राहुल तेवतिया ने कुल पांच गेंदें फेंकी. जहां उन्हें 18 रन पड़े. वहीं शशांक सिंह ने एकमात्र ओवर में 14 रन दिए. शशांक और तेवतिया को एक-एक सफलता मिली.

88 रन बनाने में कामयाब हुई थी भारत 

इससे पहले मोंग कोक में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम छह ओवरों के खेल में पांच विकेट के नुकसान पर 88 रन बनाने में कामयाब हुई थी. तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए शशांक सिंह सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 11 गेंदों में 40 रनों की पारी खेली. उनके अलावा पारी का आगाज करते हुए नितीश राणा (रिटायर्ड आउट) ने 14 गेंद में 19 और टी नटराजन निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए छह गेंद में नाबाद 12 रन बनाने में कामयाब रहे. बाकी के बल्लेबाजों का हाल बेहाल रहा. 

अब्दुल समद ने चटकाए सर्वाधिक दो विकेट

पाकिस्तान की तरफ से अब्दुल समद ने सर्वाधिक दो विकेट चटकाए. उनके अलावा अहमद दानियाल और मुहम्मद शहजाद के खाते में एक-एक विकेट आए. सबसे महंगे गेंदबाज इरफान खान रहे. जिन्होंने एक ओवर में 24 रन खर्च किए. 

यह भी पढ़ें- 'इन भारतीय खिलाड़ियों के...', जिन 'त्रिमूर्ति' ने न्यूजीलैंड को जिताया मैच, उनपर फिदा हुए कैप्टन मिचेल सैंटनर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Pakistan, Muhammad Abbas Afridi, Krunal Himanshu Pandya, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com