विज्ञापन

Pushpa 2 Japan Box Office Day 1: जापान में झुक गया 'पुष्पा', पुष्पा 2 की पहले दिन बिकी सिर्फ 886 टिकटें

Pushpa 2 Japan Box Office Day 1: पुष्पा 2 जापान में 16 जनवरी को रिलीज हुई थी. लेकिन अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की जो फिल्म भारत में ब्लॉकबस्टर रही, वो जापान में बॉक्स ऑफिस पर हांफती नजर आ रही है.

Pushpa 2 Japan Box Office Day 1: जापान में झुक गया 'पुष्पा', पुष्पा 2 की पहले दिन बिकी सिर्फ 886 टिकटें
Pushpa 2 Japan Box Office Day 1: पुष्पा 2 जापान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1
नई दिल्ली:

Pushpa 2 Japan Box Office Collection Day 1: अल्लू अर्जुन की सुपरहिट एक्शन-ड्रामा तेलुगु फिल्म पुष्पा 2: द रूल को मेकर्स ने 16 जनवरी 2026 को जापान में रिलीज किया था. इसकी काफी समय से चर्चा चल रही थी, और प्रमोशन्स भी जमकर हुए थे. अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना खुद वहां पहुंचे थे.  लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका का कोई असर होता नहीं दिखा. भारत में पहले दिन ही करीब 300 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग करने वाली ये फिल्म जापान में पहले दिन टॉप 10 भारतीय फिल्मों की ओपनिंग लिस्ट में भी जगह नहीं बना पाई. हालात इतने खराब रहे कि फिल्म ने पहले दिन 50 लाख रुपये तक भी कलेक्शन नहीं कर पाई. जबकि सैकनिल्क के मुताबिक इसके सिर्फ 886 टिकट ही पहले दिन बिक सके.

पुष्पा 2 की जापान में पहले दिन कमाई

मिमोरिन द्वारा शेयर किए गए ऑफिशियल डाटा और कोईमोई डॉटकॉम की रिपोर्ट के अनुसार, पुष्पा 2 द रुल ने 886 एडमिशन पहले दिन हासिल किए. वहीं जापान की 63 लोकेशन में 53 थियेटरों में फिल्म को दिखाया गया था. जबकि प्रीरिलीज फिल्म का काफी बज भी देखने को मिला था. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह रिस्पॉन्स देखने को नहीं मिला. वहीं पहले दिन फिल्म ने 7.94 मिलियन येन यानी 40 लाख 42 हजार की ओपनिंग हासिल की है. जबकि 2024 में जब फिल्म रिलीज हुई थी तो 294 करोड़ की वर्ल्डवाइड ओपनिंग फिल्म ने हासिल की थी.

टॉप 10 इंडियन फिल्मों के ओपनिंग कलेक्शन से बाहर हुई पुष्पा 2

सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली भारतीय फिल्मों की बात करें तो पहले नंबर पर आरआरआर-8.23K, दूसरे पर साहो-6.51K, तीसरे नंबर पर कल्कि 2898एडी- 3.7K, चौथे नंबर पर पठान 2.22K, पांचवें नंबर पर सालार- 2.20K, छठे नंबर पर जवान- 1.96K, सातवें नंबर पर रंगस्थलम- 1.61K, आठवें नंबर पर देवरा- 1.55K, नौंवे नंबर पर बाहुबली 2- 1.38K, दसवें नंबर पर टाइगर 3- 1.30K है. वहीं पुष्पा 2 टॉप 10 के बाद ब्रह्मास्त्र- 1.01K, केजीएफ और केजीएफ चैप्टर 2 के 1.09K और दंगल के 1.30K से भी पीछे रह गई है. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म की पहले दिन सिर्फ 886 टिकटें ही बिकी थीं.

पुष्पा 2 के बारे में

पुष्पा द राइज का सीक्वल पुष्पा 2 द रूल 2024 में रिलीज हुई तेलुगू एक्शन ड्रामा फिल्म थी, जिसमें अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना, फहाद फासिल, जगपति बाबू, सुनील और राव रमेश अहम किरदार में नजर आए थे. जबकि फिल्म को सुकुमार ने डायरेक्ट किया था.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com