विज्ञापन

स्कूल में थर्ड क्लास के छात्र ने KG की स्पेशल चाइल्ड बच्ची को पीट-पीटकर किया बेहोश, पत्थर और गमले से किया हमला, फिर घसीटा भी

हमला करने वाले बच्चे के माता-पिता से भी पूछताछ की जा रही है,ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर किन परिस्थितियों में इतनी छोटी उम्र के बच्चे ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया.

स्कूल में थर्ड क्लास के छात्र ने KG की स्पेशल चाइल्ड बच्ची को पीट-पीटकर किया बेहोश, पत्थर और गमले से किया हमला, फिर घसीटा भी
हरियणा के पंचकूला में केजी की बच्ची से मारपीट.
  • हरियाणा के पंचकूला में स्कूल के अंदर KG क्लास की छात्रा को बेहरमी से पीटा गया
  • थर्ड क्लास के बच्चे ने केजी की छात्रा को पत्थर और गमले से हमला कर बुरी तरह पीटा
  • बच्ची को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उसकी हालत गंभीर है

हरियाणा के पंचकूला में स्कूल के अंदर एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. तीसरी क्लास के बच्चे ने केजी क्लास में पढ़ने वाली नन्हीं छात्रा पर बेरहमी से हमला कर दिया.  तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की स्पेशल चाइल्ड बच्ची को पत्थरों और गमले से इतनी बुरी तरह पीटा कि बच्ची बेहोश हो गई. हैरानी की बात यह है कि बच्चे के सिर पर इस कदर खून सवार था कि वह रुकने का नाम ही नहीं ले रहा था. बच्ची के बेहोश बोने के बाद भी वह उसे बेहरमी से पीटता रहा और काफी देर तक घसीटता रहा. बच्ची रोती-चीखती रही लेकिन वह रुकने का नाम ही नहीं ले रहा था. उसकी हालत इतनी ज्यादा खराब हो गई कि गंभीर हालत में उसे PGI चंडीगढ़ रेफर करना पड़ा. 

स्कूल में केजी की बच्ची से मारपीट

ये घटना हैरान करने वाली है. सवाल ये भी है कि आखिर इतने छोटे से बच्चे के इस तरह के व्यवहार के पीछे क्या कारण था. वह खुद से छोटी बच्ची को पीटता रहा और  किसी ने उसे रोका भी नहीं. आखिर उसके सिर पर इतना खून कैसे सवार हो गया. दिल दहलादेने वाली यह घटना पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित संस्कृति मॉडल स्कूल की है. स्कूल परिसर के अंदर तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने केजी कक्षा की एक स्पेशल चाइल्ड बच्ची पर कथित तौर पर बेरहमी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आरोपी बच्चे ने पहले बच्ची पर पत्थरों से हमला किया और इसके बाद गमला उठाकर उसे चोटें पहुंचाईं.

Latest and Breaking News on NDTV

थर्ड क्लास के बच्चे ने केजी की बच्ची को पीटा

आरोपी बच्चा घायल बच्ची को काफी देर तक घसीटता रहा. बच्ची के बेहोश हो जाने के बाद भी उस पर पत्थरों से हमला करता रहा. स्कूल परिसर में हुई इस घटना के बाद बच्ची को आनन-फानन में सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया.फिलहाल बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

पीटते-पीटते बच्ची को किया बेहोश

घटना की जानकारी मिलते ही  सेक्टर-20 थाना प्रभारी यशदीप और जांच अधिकारी प्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ तुरंत स्कूल पहुंचे और हमले की वजह का पता लगाने की कोशिश की. पुलिस स्कूल प्रबंधन से घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है.  वहीं, हमला करने वाले बच्चे के माता-पिता से भी पूछताछ की जा रही है,ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर किन परिस्थितियों में इतनी छोटी उम्र के बच्चे ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया. स्कूल के अंदर हुई इस घटना ने बच्चों की सुरक्षा और स्कूल प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. मामले की जांच जारी है. 

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढे़ं-उछाल-उछालकर पटका,लोहे पर दे मारा सिर; मुंबई में शख्स ने पड़ोसी के बेटे से लिया ऐसा बदला, देख लोग कांप गए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haryana News, Panchkula Attack, Child Behaviour, Child Beaten At School, Haryana School
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com