India vs New Zealand 4th T20I LIVE Score Updates: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का चौथा मुकाबला आज (30 अक्टूबर 2026) ऑकलैंड स्थित ईडन पार्क में खेला जा रहा है. जहां भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है. मिले न्योते को स्वीकार करते हुए न्यूजीलैंड को दूसरा झटका डेरिल मिचेल के रूप में लगा है. जिन्हें मयंक यादव ने एलबीडब्लयू करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. आउट होने से पूर्व मिचेल ने तीसरे ओवर की शुरुआती चार गेंदों पर 6,6,4,4 लगाए. मगर पांचवीं गेंद पर मयंक ने वापसी की और उन्हें एलबीडब्लयू कर दिया. आउट होने से पूर्व मिचेल तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए नौ गेंद में 24 रन बनाने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर 2.5 ओवरों में 2-34 रन है.
चौथे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम दो बदलाव के साथ मैदान में उतरी है. वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर कुमार बाहर हो गए हैं. उनकी जगह पर ईशान किशन और मयंक यादव की वापसी हुई है. भारतीय टीम को कोशिश है कि वह इस मुकाबले को भी जीतकर सीरीज में 4-0 की बढ़त हासिल करे, जबकि मेजबान टीम अपनी पहली सफलता के लिए एड़ी चोटी का दम लगा रही है. (Live Scorecard)
चौथे टी20 मुकाबले के लिए भारत और न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन
भारत: 1 अभिषेक शर्मा, 2 संजू सैमसन (विकेटकीपर), 3 ईशान किशन, 4 श्रेयस अय्यर (कप्तान), 5 तिलक वर्मा, 6 नमन धीर, 7 अक्षर पटेल, 8 नीतीश कुमार रेड्डी, 9 मयंक यादव, 10 अर्शदीप सिंह और 11 प्रिंस यादव.
न्यूजीलैंड: 1 टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), 2 फिन ऐलन, 3 डेरिल मिचेल, 4 ग्लेन फिलिप्स, 5 बेवन जेकब्स, 6 माइकल ब्रेस्वेल, 7 मिचेल सैंटनर (कप्तान), 8 नेथन स्मिथ, 9 जेकब डफी, 10 ऐडम मिल्न और 11 मैथ्यू फिशर.
IND vs NZ 4th T20 LIVE Score: 6,6,4,4 खाने के बाद मयंक की जोरदार वापसी, मिचेल का किया शिकार, मिली दूसरी सफलता
मयंक यादव ने भारतीय टीम को दूसरी सफलता दिला दी है. उन्होंने आक्रामक अंदाज में नजर आ रहे डेरिल मिचेल को एलबीडब्लयू करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. आउट होने से पूर्व मिचेल ने तीसरे ओवर की शुरुआती चार गेंदों पर 6,6,4,4 लगाए. मगर पांचवीं गेंद पर मयंक ने वापसी की और उन्हें एलबीडब्लयू कर दिया. आउट होने से पूर्व मिचेल तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए नौ गेंद में 24 रन बनाने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर 2.5 ओवरों में 2-34 रन है.
IND vs NZ 4th T20 LIVE Score: मयंक ने साइफर्ट का किया शिकार, प्रिंस ने पकड़ा कमाल का कैच, भारत को मिली पहली सफलता
भारतीय टीम को पहली सफलता हाथ लग गई है. मयंक यादव ने टिम साइफर्ट को प्रिंस यादव के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. आउट होने से पहले पारी का आगाज करते हुए साइफर्ट ने कुल पांच गेंदों का सामना किया. इस बीच वह तीन रन ही बना पाए.
IND vs NZ 4th T20 LIVE Score: क्रीज पर उतरे साइफर्ट और ऐलन, मयंक के हाथ में गेंद, खेल शुरू
खेल शुरू हो चुका है. न्यूजीलैंड की तरफ से टिम साइफर्ट और फिन ऐलन पारी आगाज कर रहे हैं. वहीं भारत की तरफ से पारी का पहला ओवर मयंक यादव डाल रहे हैं.
IND vs NZ 4th T20 LIVE Score: टॉस गंवाने के बाद मिचेल सैंटनर का बयान, जेमिसन बाहर
वहीं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस गंवाने के बाद कहा पिच अच्छी नजर आ रही है. तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है. यहां पर ज्यादा उछाल देखने को मिलती है. हम फ्रेश शुरुआत करने का प्रयास करेंगे. पिछले मुकाबले में पावरप्ले के दौरान उन्होंने काफी विध्वंसक बल्लेबाजी की थी. टीम में एक बदलाव हुआ है. नेथन स्मिथ को काइल जेमिसन की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है.
IND vs NZ 4th T20 LIVE Score: श्रेयस अय्यर ने बताया गेंदबाजी करने का कारण
चौथी बार जारी टूर्नामेंट में लगातार टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा मैं सेम पैटर्न फॉलो करने की कोशिश कर रहा हूं. पिछले मुकाबले में हमारे खिलाड़ियों ने परिस्थितियों के हिसाब से खुद को काफी अच्छे तरह से ढाला था. सीरीज हमने जीत ली है. पर मेरा मानना है कि काम अभी पूरा नहीं हुआ है. परिणामों के अलावा हमें विफक्षी टीमों पर हावी होना पड़ेगा. सभी खिलाड़ी ऊर्जा से भरे हुए हैं. पिच पर घास नजर आ रही है. जिससे लग रहा है कि उछाल देखने को मिलेगी. वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर कुमार आज का मुकाबला नहीं खेल रहे हैं. ईशान किशन और मयंक यादव की वापसी हुई है.
IND vs NZ 4th T20 LIVE Score: न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन
न्यूजीलैंड: 1 टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), 2 फिन ऐलन, 3 डेरिल मिचेल, 4 ग्लेन फिलिप्स, 5 बेवन जेकब्स, 6 माइकल ब्रेस्वेल, 7 मिचेल सैंटनर (कप्तान), 8 नेथन स्मिथ, 9 जेकब डफी, 10 ऐडम मिल्न और 11 मैथ्यू फिशर.
IND vs NZ 4th T20 LIVE Score: भारत की प्लेइंग इलवेन
भारत: 1 अभिषेक शर्मा, 2 संजू सैमसन (विकेटकीपर), 3 ईशान किशन, 4 श्रेयस अय्यर (कप्तान), 5 तिलक वर्मा, 6 नमन धीर, 7 अक्षर पटेल, 8 नीतीश कुमार रेड्डी, 9 मयंक यादव, 10 अर्शदीप सिंह और 11 प्रिंस यादव.
IND vs NZ 4th T20 LIVE Score: वैभव, भुवी बाहर, किशन, मंयक की हुई एंट्री
चौथे टी20 मुकाबले में भारत की तरफ से दो बदलाव हुए हैं. वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर कुमार बाहर हो गए हैं. उनकी जगह पर ईशान किशन और मयंक यादव की वापसी हुई है.
IND vs NZ 4th T20 LIVE Score: श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड को दिया पहले बल्लेबाजी करने का न्योता
ईडन पार्क में एक बार फिर से भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर टॉस जीतने में कामयाब हुए हैं. उन्होंने टॉस जीतकर विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है.
IND vs NZ 4th T20 LIVE Score: मिचेल सेंटनर ने भी 150 विकेट से 1 विकेट दूर
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर भी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 150 विकेट चटकाने से 1 विकेट दूर हैं. सेंटनर ने न्यूजीलैंड की तरफ से खबर लिखे जाने तक कुल 141 मैच खेले हैं. इस बीच उनको 136 पारियों में 23.24 की औसत से 149 सफलता हाथ लगी है.
IND vs NZ 4th T20 LIVE Score: अर्शदीप सिंह रच पाएंगे इतिहास?
भारत की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अबतक किसी भी गेंदबाज ने 150 विकेट के आंकड़े को नहीं छूआ है. अर्शदीप सिंह ने 102 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 149 विकेट चटकाए हैं. अगर आज वह एक सफलता प्राप्त कर लेते हैं तो वह भारत की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 150 विकेट चटकाने वाले पहले गेंदबाज बन जाएंगे.
IND vs NZ 4th T20 LIVE Score: वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
पिछले मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला भी खूब चला था. उन्होंने 19 गेंदों में 45 रनों का योगदान दिया था. मगर ये देखना दिलचस्प होगा कि किशन की वापसी के बाद उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है नहीं.
IND vs NZ 4th T20 LIVE Score: आज लोगों का फिर एंटरटेन करेंगे अभिषेक?
मौजूदा समय में भारतीय टीम सीरीज में 3-0 के साथ बढ़त बनाए हुए है. पिछले मुकाबले यानी कि तीसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा का बल्ला जमकर चला था. लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने महज 35 गेंदों में शतक जमाया था. भारतीय फैंस को उम्मीद है कि वह पिछले मुकाबले की तरह ही यहां भी लोगों को अपनी बल्लेबाजी से खूब एंटरटेन करेंगे.