विज्ञापन

दिल्ली-यूपी बना शिमला-मनाली, अभी कितने दिन चलेगी बारिश? चक्रवाती तूफान से NCR में आया सर्दी का मौसम

Delhi Weather Today: दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के साथ पूरे उत्तर भारत में बारिश का नया दौर आ गया है. चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से बारिश के साथ पारा तेजी से लुढ़का है और अभी ऐसा ही मौसम रहेगा.

दिल्ली-यूपी बना शिमला-मनाली, अभी कितने दिन चलेगी बारिश? चक्रवाती तूफान से NCR में आया सर्दी का मौसम
aaj ka mausam kaisa rahega Weather Today
ians
नई दिल्ली:

चक्रवाती तूफान अर्णब के असर से उत्तर भारत में आज भी झमाझम बारिश हो रही है. पिछले 12 घंटों से दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत को घने बादलों ने घेर रखा है और रिमझिम बारिश हो रही है. घने बादलों के बीच सुबह ही अंधियारी छाई हुई है. मौसम विभाग ने दिल्ली में शुक्रवार को येलो अलर्ट जारी किया है. दिल्ली में आज दिन भर बादल छाये रहने और दो-तीन बार बारिश होने के आसार हैं. इसके साथ ही तूफान, बिजली गिरने की भी संभावना है. 

दिल्ली में आज का मौसम (Delhi Weather Today) 

दिल्ली एनसीआर में रात का पारा लुढ़ककर 15-16 डिग्री तक गिर गया है. साथ में पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं से मौसम काफी सर्द हो गया है. हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और जामिया मिलिया इस्लामिया इलाके जैसी प्रमुख जगहों से देर रात सड़कें बारिश से भीगी नजर आईं. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में आसमान में घने बादल छाने के साथ लगातार बारिश होती रही. अचानक बारिश के मौसम ने दिल्ली-NCR में सर्दियों की दस्तक दे दी है. हालांकि राहत की बात है कि प्रदूषण का पैमाना एक्यूआई गिरकर 133 तक आ गया है.

आंधी-बारिश की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली में अगले 24 से 48 घंटों तक बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई है.1 नवंबर से मौसम साफ हो जाएगा. नई दिल्ली के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ऐसे ही बारिश होगी.  कई इलाकों में गरज-चमक और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी. 31 अक्टूबर तक आसमान में बादल छाए रहेंगे लेकिन अभी बारिश की कोई चेतावनी नहीं है. 1 और 2 नवंबर तक आसमान साफ होने की उम्मीद है.

Weather Today

पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश की बात करें तो पूर्वांचल में भी लगातार बारिश रात से हो रही है. गोरखपुर, वाराणसी से लेकर बस्ती-महाराजगंज तक बारिश का असर देखा जा रहा है. लखनऊ, कानपुर समेत अवध क्षेत्र में भी बादल छाने के साथ हल्की बरसात हो रही है. वहीं नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रात से ही बारिश से मौसम बदला हुआ है. 

बिहार-झारखंड में आज मौसम कैसा रहेगा

चक्रवाती तूफान अर्णब के कारण मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बंगाल, बिहार और झारखंड में भारी बारिश होने की संभावना है. उत्तरी बिहार और छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है. झारखंड, बंगाल और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. छत्तीसगढ़ के कोरबा, सरगुजा और बलरामपुर, ओडिशा के सुंदरगढ़, क्योंझर, संबलपुर और झारखंड में पलामू, सिमडेगा के साथ बिहार में पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, रोहतास, भोजपुर में भारी बारिश का अलर्ट है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में सोनभद्र, गाजीपुर, बलिया के संवेदनशील इलाकों में लगातार बारिश से बाढ़ का भी खतरा है.

ओडिशा-छत्तीसगढ़ में तूफान का असर

मौसम विभाग का कहना है कि अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान अर्नब का बचा हुआ इलाका कमजोर होकर छत्तीसगढ़ और उससे सटे ओडिशा के ऊपर एक स्पष्ट कम दबाव का क्षेत्र में बदल गया है. छत्तीसगढ़ के बीच के इलाकों और उससे सटे ओडिशा के ऊपर मौजूद यह विक्षोभ अब उत्तर की ओर बढ़ा है. छत्तीसगढ़ के मध्य भागों और उससे सटे ओडिशा के ऊपर कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो गया है. उधर, 31 अक्टूबर तक बंगाल की खाड़ी और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और अंडमान सागर के आसपास के क्षेत्रों में एक और विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. इसके और अधिक तीव्र होकर दो दिनों मे आंध्र प्रदेश के तट की ओर आगे बढ़ने की संभावना है.

बंगाल की खाड़ी में नया वेदर सिस्टम

IMD के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बन रहे मौसमी प्रणाली से नवंबर में आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक जैसे राज्यों में  बारिश का दौर आएगा. नार्थ वेस्ट मॉनसून से वहां पहले ही बारिश हो रही है.2 नवंबर से 4 नवंबर के बीच कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में काफी बारिश होने की संभावना है. 2-3 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश होने का अलर्ट है. तेलंगाना में भी 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से आंधी, बारिश की संभावना है. 

ये भी पढ़ें - कल का मौसम: बंगाल-तमिलनाडु में अर्नब साइक्लोन का कहर, 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली में 3 साल बाद सबसे ठंडी सुबह
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Mausam, Weather Today, Weather My Location, Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega, Delhi Weather
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com