विज्ञापन

पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी, PM मोदी ने बनासकांठा जिले से एक क्लिक में 9.30 करोड़ खातों में भेजे 2-2 हजार रुपये

PM Kisan Samman Nidhi 24th Installment Release: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त में देश भर के 9.34 करोड़ से अधिक पात्र किसान परिवारों के बैंक खातों में डीबीटी के जरिए 18,690 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे अकाउंट में भेजी गई है.

पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी, PM मोदी ने बनासकांठा जिले से एक क्लिक में 9.30 करोड़ खातों में भेजे 2-2 हजार रुपये
पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी की गई.
  • पीएम मोदी ने बनासकांठा से 24वीं किस्त जारी की है.
  • 9.34 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को मिले 2000 रुपये.

PM Kisan Samman Nidhi 24th Installment Release: पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी हो गई है. 30 अक्टूबर को पीएम नरेंद्र मोदी ने पात्र किसानों के बैंक अकाउंट में 24वीं किस्त के 2000 रुपये DBT के जरिए जारी किए हैं. PM मोदी ने बनासकांठा जिले से एक क्लिक में 9.30 करोड़ खातों में 2000-2000 रुपये भेजे हैं.  पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त में देश भर के 9.34 करोड़ से अधिक पात्र किसान परिवारों के बैंक खातों में डीबीटी के जरिए 18,690 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे अकाउंट में भेजी गई है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 और 31 अक्टूबर 2026 को गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं. अपने दौरे के पहले दिन 30 अक्टूबर को पीएम ने बनासकांठा जिले के 'भीलडी' में आयोजित 'पीएम किसान उत्सव' के मंच से डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से देश भर के लाभार्थी किसानों के खातों में 24वीं किस्त की राशि जारी किया.

किसान कैसे चेक करें स्टेटस

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की किस्त का स्टेटस आसानी से किसान चेक कर सकते हैं. आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए घर बैठे आधिकारिक पोर्टल पर जाकर इसे आसानी से चेक कर सकते हैं.

पीएम किसान योजना की किस्त का स्टेटस देखने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना होगा. वहां होमपेज पर 'Farmers Corner' वाले सेक्शन में दिए गए 'Know Your Status' विकल्प पर क्लिक करें. इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरकर 'Get OTP' पर क्लिक करें. आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करते ही आपकी किस्त के भुगतान की पूरी स्थिति (Payment Status), बैंक खाते का विवरण और ट्रांसफर की तारीख दिखेगी. 

अगर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर याद नहीं है, तो आप 'Know Your Registration Number' लिंक पर क्लिक करके अपने आधार या मोबाइल नंबर से उसे आसानी से प्राप्त कर सकते हैं.

पोर्टल पर अपना स्टेटस देखते समय 'Eligibility Status' सेक्शन में e-KYC, Land Seeding और Aadhaar Bank Seeding (DBT) के आगे हरे रंग का 'Yes' मार्क होना बेहद जरूरी है. अगर इनमें से किसी भी विकल्प पर 'No' या लाल निशान दिखता है, तो आपकी किस्त का भुगतान रुक सकता है. इस स्थिति में आपको अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करानी होगी और बैंक खाते को आधार से लिंक कराकर डीबीटी सेवा सक्रिय करनी होगी, जिसके लिए आप अपने नजदीकी बैंक या स्थानीय कृषि विभाग या पटवारी से संपर्क कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें | PM Kisan 24th Installment LIVE: पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, 19.3 करोड़ खातों में आए 2000

यह भी पढ़ें | पीएम किसान के 6000 के अलावा इस राज्य में मिलते हैं 10,000 रुपये और...जानें किस राज्य में है कौन सी स्कीम

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Kisan Yojana, PM Kisan Yojana 24th Installment, PM Kisan Yojana 2000 Rs Installment, PM Kisan Yojana 2025PM Kisan Payment Status, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com