एशियन गेम्स में मुकाबले से ठीक पहले भारतीय रोइंग में एक नया विवाद खड़ा हो गया है, जिसमें कई एथलीटों ने आरोप लगाया है कि फेडरेशन के अधिकारियों ने उन्हें धमकी दी है और उनकी चिंताओं को दबाने की कोशिश की है. रोअर्स के दावों के अनुसार, उनसे कहा गया कि या तो वे निर्देशों का पालन करें या घर लौटने का टिकट स्वीकार कर लें.इस घटनाक्रम ने कैंप के भीतर तनाव बढ़ा दिया है.
Asian Games 2026 Live Manu Bhakar Shooting
इस विवाद के समय ने गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं, दरअसल, मुकाबला आज शुरू हो रहा है औरसभी का ध्यान इन विवादों के बजाय प्रदर्शन पर होना चाहिए. एथलीटों ने स्थिति पर निराशा व्यक्त की है और चेतावनी दी है कि अनिश्चितता और दबाव एक महत्वपूर्ण चरण में तैयारियों और मनोबल को प्रभावित कर सकते हैं. ऐसे समय में जब भारत की रोइंग टीम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने की तैयारी कर रही है, इस घटना से खेल पर बुरा असर पड़ने और देश की छवि खराब होने का खतरा है.
खिलाड़ियों ने क्यों की बगावत?
दरअसल रोइंग की प्रतियोगिता पहले तय कार्यक्रम के मुताबिक चार दिनों की होनी थी. लेकिन ‘दुजुआन' तूफ़ान की वजह से चार दिनों की प्रतियोगिता को दो दिनों में कर दिया गया. जापान के अधिकारियों ने मैनेजर्स मीटिंग में एशिया की सभी क़रीब 20 से कहा कि वो उन्हें फिर से टीमों की एंट्री लिस्ट दे. भारतीय टीम के खिलाड़ियों के नाम में भी फेरबदल किये गये. लेकिन इसे लेकर खिलाड़ी भड़क गए और उन्होंने ट्रेनिंग में जाने से मना कर दिया.
ये भी पढ़ें- EXCLUSIVE: जापान में रोइंग टीम ने क्यों की बगावत?, आखिर कैसे मान गई टीम?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं