विज्ञापन

23 साल के T20 इतिहास में पहली बार, शेफाली वर्मा ने बना दिया ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड

शेफाली वर्मा श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में अर्द्धशतक जड़ने से भले ही दो रन से चूक गईं, लेकिन पिछले मैच की शतकवीर रहीं वर्मा ने इतिहास रच दिया

23 साल के T20 इतिहास में पहली बार, शेफाली वर्मा ने बना दिया ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड
शेफाली वर्मा ने बल्ले से आग लगाई हुई है
source: X

भारतीय टीम की वीरेंद्र सहवाग कही जाने वाली शेफाली वर्मा अपने कुछ  साल के करियर में अभी तक की सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं. इसका एक और सबूत शेफाली ने मंगलवार को जापान में एशियाई खेलों में श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में फिर से दिया. शेफाली ने 3 चौकों और  इतने ही छक्कों से 48 रन की पारी खेली. और इसी पारी के साथ ही शेफाली वर्मा ने वीमेंस टी20 इतिहास में वह कर दिखाया, जो पिछले 23 साल के अंतरराष्ट्रीय इतिहास में पहले कोई दूसरी बल्लेबाज नहीं ही कर सकी.  

शेफाली की प्रचंड फॉर्म का सबूत

फाइनल की पारी को मिलाकर शेफाली ने पिछले पांच मैचों में 64, 68, 40*, 100* और 48 रनों की पारियां खेली हैं. और ये स्कोर बताने के लिए काफी है कि शेफाली की फॉर्म इन दिनों कितनी प्रचंड है. लेकिन इन्हीं पारियों के बूते जो शेफाली ने किया है, वह कारनामा वास्तव में बहुत बड़ा है क्योंकि वह वह एक कैलेंडर ईयर में दुनिया में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं. चलिए अब आप जान लीजिए कि एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली दुनिया की शीर्ष 5 बल्लेबाज कौन सी हैं.

रन

            बल्लेबाज

साल

863

शेफाली वर्मा (भारत)

2026

824

लौरा वुलवार्ड (दक्षिण अफ्रीका)

2026

800

नताशा माइल्स (हाँगकाँग)

2026

779

ईशा ओझा (संयुक्त अरब अमीरात)

2025

779

यास्मीन दासवानी (हाँगकाँग)

2026

 शेफाली वर्मा की पिछली 5 पारियां

रन

गेंद

प्रतियोगिता

64

40

एशिया कप सेमीफाइनल

68

39

एशिया कप फाइनल

40*

15

एशियाई खेल क्वार्टर फाइनल

100*

49

एशियाई खेल सेमीफाइनल

48

29

एशियाई खेल फाइनल

यह भी पढ़ें:  'लेडी सहवाग' शेफाली वर्मा का तहलका, एशियन गेम्स में सबसे तेज शतक ठोक रचा इतिहास, बन गईं नंबर-1

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shafali Verma, India Women, Sri Lanka Women, Sri Lanka Women Vs India Women 09/22/2026 Slwinw09222026274132, Asian Games 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com