भारतीय उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है. एशियन गेम्स 2026 में गुरिंदरवीर सिंह से 100 मीटर स्पर्धा में पदक की उम्मीद थी. मगर वह चूक गए हैं. मैच के दौरान उन्होंने 100 मीटर दौड़ की हीट-2 में 10.32 सेकंड का समय निकाला. मगर ये पदक के लिए पर्याप्त नहीं था. क्योंकि उन्होंने पांचवें स्थान पर रहते हुए अपने सफर का समापन किया. पहले स्थान पर ओमान के धावक अल बलूशी रहे. जिन्होंने 10.01 सेकंड में रेस पूरा किया. उसके बाद दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर चीन, दक्षिण कोरिया और चीनी ताइपे के धावक रहे. गुरिंदरवीर ने पांचवां स्थान हासिल क्या.
धावकों का प्रदर्शन
10.01 सेकंड - अली अल बलूशी - ओमान
10.18 सेकंड - जिए झेनये - चीन
10.22 सेकंड - डेनियल बिवेसा - दक्षिण कोरिया
10.29 सेकंड - चेन वेन-पु - चीनी ताइपे
10.32 सेकंड - गुरिंदरवीर सिंह - भारत
10.37 सेकंड - शुहे तादा - जापान
10.39 सेकंड - मुहम्मद सुबरी - मलेशिया
10.54 सेकंड - जो कुम रयोम - उत्तर कोरिया
हीट-4 में गुरिंदरवीर सिंह का प्रदर्शन रहा था शानदार
इससे पहले गुरिंदरवीर सिंह का प्रदर्शन हीट-4 में शानदार रहा था. वह पूरी दौड़ के दौरान शीर्ष स्थानों की होड़ में बने रहे थे. मगर वहां भी ओमान के मलहम अल बलूशी ने 10.29 सेकेंड के साथ हीट जीती थी, जबकि गुरिंदरवीर दूसरे स्थान पर रहे थे. ईरान के हसन तफ्तियान 10.46 सेकेंड के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे.
पीएम मोदी कर चुके हैं गुरिंदरवीर की सराहना
रांची में आयोजित हुए फेडरेशन कप 2026 में गुरिंदरवीर सिंह ने अपने दमदार प्रदर्शन से हर किसी को चौंका दिया था. उस दौरान उन्होंने 100 मीटर फ्रीस्टाइल रेस में नेशनल रिकॉर्ड बनाया था. जिसके बाद पीएम मोदी ने मन की बात के 134वें संस्करण में उनका विशेष जिक्र किया था. वही नहीं उन्होंने उस दौरान अनिमेष कुजूर की भी सराहना की थी.
बधाई देते हुए उन्होंने कहा था, 'आप दोनों ने बहुत बड़ा कमाल किया है और सिर्फ दो दिनों के भीतर तीन बार नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा है. आपकी जोड़ी ने कमाल किया है. हमने संगीत में तो जुगलबंदी देखी थी, लेकिन चुनौती में जुगलबंदी होती है कि एक बार एक चुनौती दे फिर दूसरा उस चुनौती को उठा ले. फिर तीसरी बार कर ले.' आईएएनएस इनपुट के साथ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं