विज्ञापन

'फ्लाइंग सिख' गुरिंदरवीर का कमाल, 100 मीटर के सेमीफाइनल में बनाई जगह, अगले राउंड से पहले फैंस से किया वादा

भारतीय धावक गुरिंदरवीर सिंह ने पुरुष 100 मीटर इवेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. उन्होंने अपनी हीट में 10.38 सेकेंड का समय निकालते हुए दूसरे स्थान पर फिनिश किया और सीधे अगले दौर के लिए क्वालिफाई कर गए.

'फ्लाइंग सिख' गुरिंदरवीर का कमाल, 100 मीटर के सेमीफाइनल में बनाई जगह, अगले राउंड से पहले फैंस से किया वादा
Gurindervir Singh
X (formerly Twitter)

एशियन गेम्स में भारत के सबसे तेज धावक गुरिंदरवीर सिंह ने पुरुष 100 मीटर इवेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. उन्होंने अपनी हीट में 10.38 सेकेंड का समय निकालते हुए दूसरे स्थान पर फिनिश किया और सीधे अगले दौर के लिए क्वालिफाई कर गए. गुरिंदरवीर ने राउंड 1 की हीट 4 में 10.38 सेकंड का समय लेकर दूसरा स्थान हासिल किया. सिंह अब सेमीफाइनल और फाइनल के लिए शुक्रवार, 25 सितंबर को एक्शन में होंगे.

अगले राउंड से पहले फैंस से किया वादा

गुरिंदरवीर हीट जीतने वाले खिलाड़ी से 0.09 सेकंड पीछे रहे. इस इवेंट में ओमान के मलहम अल बलुशी ने 10.29 सेकंड में हीट जीती, जबकि ईरान के हसन ताफ़्टियन 10.46 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रहे. इवेंट के बाद गुरिंदरवीर ने कहा, हीट के लिए जो करने आए थे वो हो गया. अब मैं बाद के राउंड में और तेजी से दौड़ूंगा. बहुत अच्छा देखने को मिलेगा.'

गोल्ड पर गुरिंदरवीर सिंह की नजर

दरअसल, चार महीने पहले, वह 100 मीटर की दौड़ 10.10 सेकंड से कम समय में पूरी करने वाले पहले भारतीय स्प्रिंटर बने थे. इस बड़ी उपलब्धि के कारण उनकी तुलना मिल्खा सिंह से की जारी है और उन्हें 'फ्लाइंग सिख 2.0' कहा जा रहा है. अब, वह अपने करियर के सबसे बड़े मंच पर अगले लक्ष्य को हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं.

पूर्व नेशनल-लेवल वॉलीबॉल खिलाड़ी के बेटे हैं गुरिंदरवीर सिंह

इससे पहले मई में सिंह ने रांची में फेडरेशन कप में 10.09 सेकंड का समय लिया. उस सुबह से पहले कोई भी भारतीय स्प्रिंटर 10.10 सेकंड से कम समय में दौड़ नहीं पाया था. वह 25 साल के हैं, भारतीय नौसेना में पेटी ऑफिसर हैं और एक पूर्व नेशनल-लेवल वॉलीबॉल खिलाड़ी के बेटे हैं. जुलाई में कॉमनवेल्थ गेम्स में उनका अनुभव अच्छा नहीं रहा था. वह 100 मीटर के सेमी-फ़ाइनल में जगह नहीं बना पाए थे.

ये भी पढ़ें- एशियन गेम्स में मनु भाकर का अगला मुकाबला कब? जानिए किस इवेंट में उतरेंगी स्टार निशानेबाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sports News, Asian Games 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com