विज्ञापन

Bank Strike: हड़ताल से पहले 27 सितंबर रविवार को खुलेंगे बैंक, लेकिन शनिवार को बैंक की छुट्टी है या नहीं?

Bank Strike News: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल के बीच 27 सितंबर रविवार को सरकारी और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे. जानिए 26 सितंबर शनिवार को बैंक खुला है या बंद और हड़ताल में कौन-कौन से काम अटक सकते हैं.

Bank Strike: हड़ताल से पहले 27 सितंबर रविवार को खुलेंगे बैंक, लेकिन शनिवार को बैंक की छुट्टी है या नहीं?
Sunday bank open news: हड़ताल से पहले पड़ रहे वीकेंड पर जनता को राहत देने के लिए सरकार और RBI ने 27 सितंबर (रविवार) को सभी सरकारी और ग्रामीण बैंक खोलने का आदेश दिया है.

बैंक कर्मचारियों के संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) ने 28 से 30 सितंबर तक 3 दिनों के लिए देशव्यापी बैंक हड़ताल का ऐलान किया है. 5-डे बैंकिंग लागू करने और परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम को वापस लेने जैसी मांगों को लेकर यह कदम उठाया गया है. हालांकि सरकार ने PLI स्कीम को फिलहाल टालकर कर्मचारियों की एक बड़ी मांग मान ली है और हड़ताल वापस लेने की अपील भी की है, लेकिन यूनियनें अपनी बाकी मांगों पर अड़ी हुई हैं. बैंक हड़ताल से ठीक पहले 26 और 27 सितंबर को वीकेंड है.

ऐसे में लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि शनिवार और रविवार को बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे? रविवार को तो सरकार ने सभी बैंक को खुले रखने का आदेश दे दिया है .लेकिन अब कन्फ्यूजन ये है कि क्या शनिवार को भी बैंक की छुट्टी रहेगी या बैंक खुले रहेंगे? आइए जानते हैं...

क्या शनिवार को बंद रहेंगे बैंक?

26 सितंबर को महीने का चौथा शनिवार है. रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों में कामकाज पूरी तरह बंद रहता है. इसलिए 26 सितंबर को बैंक  बंद ही रहेंगे और इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है.

रविवार को खुलेंगे सरकारी और ग्रामीण बैंक

लगातार छुट्टियां और फिर 3 दिन की हड़ताल के कारण लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए वित्त मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है.  शनिवार की छुट्टी के अगले दिन यानी 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंक और रीजनल रूरल बैंक (RRB) सामान्य रूप से खुले रहेंगे. RBI की मंजूरी के बाद इस दिन बैंक ब्रांच, एटीएम से जुड़े ऑफिस और करंसी चेस्ट पूरे समय काम करेंगे ताकि लोग अपने जरूरी काम निपटा सकें.

हड़ताल में ठप हो सकते हैं ये जरूरी काम

28 से 30 सितंबर के दौरान बैंक ब्रांच जाकर होने वाले कई रूटीन काम पूरी तरह अटक सकते हैं...

  • कैश जमा या निकालने में दिक्कत आ सकती है.
  • चेक क्लियरिंग का प्रोसेस अटक सकता है.
  • पासबुक अपडेट, नए अकाउंट खोलने और KYC डॉक्यूमेंट जमा करने का काम नहीं होगा.
  • डिमांड ड्राफ्ट (DD) बनवाने जैसे जरूरी काम भी रुक सकते हैं.

बैंकिंग सेक्टर की यह हड़ताल 30 सितंबर के हाफ-ईयर क्लोजिंग के समय भी पड़ रही है. इससे महीने के आखिर के कई बैंकिंग कामों पर असर पड़ सकता है.

बैंक बंद होने पर डिजिटल सर्विस का करें इस्तेमाल

  • ऑनलाइन पेमेंट क लिए गूगल पे, फोनपे, पेटीएम और UPI सर्विस एक्टिव रहेगा.
  •  कैश  निकालने के लिए एटीएम (ATM) और कैश डिपॉजिट मशीनों (ADWM) का इस्तेमाल किया जा सकता है.
  • नेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप और YONO के जरिए NEFT, RTGS और IMPS सर्विस उपलब्ध रहेगी. आप इसका इस्तेमाल फंड ट्रांसफर करने के लिए कर सकते हैं.
  • क्रेडिट-डेबिट कार्ड, स्वाइप मशीनें और ऑनलाइन बिल पेमेंट सर्विस बिना रुकावट चलती रहेगी.

यानी बैंक ब्रांच बंद होने के बावजूद UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, ATM, कार्ड पेमेंट, NEFT, RTGS और IMPS जैसी डिजिटल सर्विस का इस्तेमाल किया जा सकता है. Google Pay, PhonePe, Paytm और SBI YONO जैसे ऐप से भी जरूरी पेमेंट और फंड ट्रांसफर किए जा सकते हैं. 

फिर भी जिस काम के लिए ब्रांच जाना जरूरी है, उसे 25 सितंबर या 27 सितंबर को निपटा लेना बेहतर रहेगा.बैंक जाने के लिए घर से निकलने से पहले अपने शहर में बैंक की छुट्टी की लिस्ट जरूर चेक कर लें.

ये भी पढ़ें-  केंद्रीय कर्मचारियों को 25 सितंबर को ही मिलेगी सैलरी और पेंशन, 3 दिन की बैंक हड़ताल से पहले बड़ी राहत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bank Strike News, Saturday Bank Holiday, Sunday Bank Holiday, Saturday Bank Open Or Not
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com