विज्ञापन

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गुड न्‍यूज, आज ही आएगी सैलरी, पेंशनर्स के लिए क्‍या है अपडेट?

सितंबर का महीना खत्म होने से पहले ही केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए सैलरी-पेंशन पर राहत भरी खबर आई है. 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल की वजह से सरकार ने बड़ा ये फैसला किया है.

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गुड न्‍यूज, आज ही आएगी सैलरी, पेंशनर्स के लिए क्‍या है अपडेट?
Central Government salary and pension: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स  के खाते में आज जमा होंगे पैसे

अगर आप केंद्रीय कर्मचारी हैं या आपको पेंशन मिलती है, तो आज का दिन आपके लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है. इस बार आपको सैलरी के लिए महीने की आखिरी तारीख तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा. सरकार की तरफ से सभी कर्मचारियों को सितंबर महीने की सैलरी आज यानी 25 सितंबर ,शुक्रवार को ही उनके खातों में भेज दी जाएगी.इसके साथ ही पेंशनर्स के लिए बड़ा अपडेट यह है कि उनकी पेंशन भी आज ही उनके खातों में क्रेडिट कर दी जाएगी.

दरअसल, अगले हफ्ते 28 से 30 सितंबर तक देश भर में बैंकों की 3 दिवसीय हड़ताल होने जा रही है. इस हड़ताल से आम जनता और सरकारी कर्मचारियों को पैसों की किल्लत न हो, इसके लिए केंद्र सरकार के कंट्रोलर जनरल ऑफ एकाउंट्स (CGA) ने ये बड़ा कदम उठाया है.सरकार ने सभी विभागों को निर्देश दिया है कि केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को 25 सितंबर को ही एडवांस सैलरी और पेंशन जारी कर दी जाए. 

25 सितंबर को ही क्यों मिलेगी सितंबर की सैलरी?

बैंक यूनियनों के संगठन 'यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस' (UFBU) ने 28 से 30 सितंबर के बीच 3 दिनों की देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है. इस हड़ताल के कारण बैंकिंग कामकाज ठप होने की पूरी संभावना है. इसी वजह से सरकार ने एडवांस सैलरी और पेंशन देने का कदम उठाया है ताकि कर्मचारियों को पैसों की कोई किल्लत न हो.इसमें डिफेंस, डाक विभाग और टेलीकॉम कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है. औद्योगिक कर्मचारियों (Industrial Employees) को भी यह एडवांस भुगतान 25 सितंबर को ही मिलेगा.

पेंशनर्स को भी मिलेगा फायदा

केंद्र सरकार के पेंशनर्स को भी इस बार सितंबर की पेंशन 25 सितंबर को ही मिल जाएगी. यह पेमेंट बैंक या पे एंड अकाउंट्स ऑफिस (PAO) के जरिए सीधे खातों में भेजा जाएगा. आमतौर पर पेंशन महीने के आखिरी दिनों में आती है, लेकिन इस बार बैंक हड़ताल की वजह से यह समय से पहले दी जा रही है.

अक्टूबर की सैलरी से होगा एडजस्टमेंट

हालांकि, यह एडवांस पेमेंट बाद में एडजस्ट किया जाएगा. जब कर्मचारियों की पूरे महीने की सैलरी का फाइनल हिसाब बनेगा और सैलरी या पेंशन में कोई अंतर निकलता है तो बची हुई रकम का एडजस्टमेंट सीधे अक्टूबर 2026 की सैलरी या पेंशन से कर दिया जाएगा. सरकार के निर्देश में कहा गया है कि जरूरी एडजस्टमेंट अक्टूबर के भुगतान से किया जाएगा. 

27 सितंबर रविवार को भी खुले रहेंगे सारे सरकारी बैंक

बैंक हड़ताल से आम लोगों को लगातार कई दिन परेशानी न हो और उनका काम न अटके, इसके लिए  वित्त मंत्रालय और RBI ने बड़ा फैसला लिया है.इस हफ्ते रविवार (27 सितंबर) को देश के सभी सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRBs) पूरी तरह खुले रहेंगे. RBI ने बैंक शाखाओं, ऑफिस, एटीएम और करंसी चेस्ट  को भी उस दिन चालू रखने की मंजूरी दी है. 

दरअसल, 26 सितंबर को शनिवार और 27 सितंबर को रविवार की छुट्टी के बाद 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल होने जा रहा है. ऐसे में बैंकिंग सर्विस पर लगातार असर पड़ने की आशंका है. इसी वजह से सरकार ने 27 सितंबर को बैंक खोलने का फैसला किया है. 

बैंक हड़ताल के दौरान इस तरह निपटाएं जरूरी काम

बैंकों ने अपने ग्राहकों को अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि वे हड़ताल के दौरान डिजिटल बैंकिंग का इस्तेमाल  करें. कैश निकालने या पैसे ट्रांसफर करने के लिए UPI, ATM, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल बिना किसी रुकावट के किया जा सकेगा. 30 सितंबर को बैंकों की छमाही क्लोजिंग भी है, इसलिए जरूरी काम 28 तारीख से पहले ही निपटा लें.

ये भी पढ़ें-  खाने के तेल सस्‍ते होंगे! सरकार ने इतना घटा दिया टैक्‍स, सोयाबीन ऑयल, पाम ऑयल और सूरजमुखी के तेल पर बड़ी राहत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Central Government Employees, Central Govt Employees Salary, Bank Strike, Govt Employees Salary, Govt Employees Pension
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com