FIFA Wc 2022: ईरान और यूएसए (Iran vs Usa) टूर्नामेंट का अपना तीसरा मैच 30 नवंबर को खेलेंगी. अमेरिका दो अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है जबकि ग्रुप बी में ईरान तीन अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है. हालाँकि, इस मैच से फर्क पड़ सकता है क्योंकि परिणाम के आधार पर स्थिति बदल सकती है. इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार के साथ ईरान ने अभियान की शुरुआत की थी, जहां उन्होंने दो बार गोल किया और 6 गोल खाए. लेकिन वेल्स के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करके 2-0 से जीत लिया. अब, ईरान के पास अमेरिका के खिलाफ जीतने का मौका है, जो पहले दो मैचों में ड्रॉ खेल चुकी है. अमेरिका के खिलाफ अगर ईरान किन टीम जीत जाती है तो ईरान के लिए नॉकऑउट राउंड का रास्ता साफ़ हो जायेगा. अगर इंग्लैंड की टीम वेल्स को हरा देती है तो ईरान के लिए ड्रा खेलना भी उसके हित में होगा. पहली बार ग्रुप राउंड में जगह बनाकर ईरान के पास मध्य पूर्व की सफलता की सूची में शामिल होने का मौका होगा. वही अमेरिका को टॉप 16 के लिए ईरान के खिलाफ ये मुकाबला जीतना होगा जो की एक सकारात्मक सोच के साथ खेल कर ही किया जा सकता है. क्योंकि पिछले पांच मुकाबलों में अमेरिका की टीम ने एक मुकाबला गवाया है और 4 मुकाबले ड्रा रहे हैं.
दोनों टीमें कब-कब आमने सामने रहीं
अब तक ईरान और अमेरिका 2 बार आपस में भीड़ चुके हैं. पहली बार फीफा वर्ल्ड कप 1998 में मुकाबला खेला गया था और दूसरी बार साल 2000 में दोनों के बीच मुकाबला 1-1 से ड्रा रहा था.
-
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रही वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
Morning from Doha. It's gameday. USA vs Iran. Win or go home. Bring it. pic.twitter.com/Ohomo9P4Rr
— Alexi Lalas (@AlexiLalas) November 29, 2022
ईरान के प्रमुख खिलाड़ी जिनसे रहेगी उम्मीद
रूज़बेह चेश्मी और रामिन रेज़ियान से उम्मीद की जा सकती है जिन्होने पिछले मैच में अच्छा प्रद्रर्शन किया था.
कब और कहां होगा मुकाबला
भारतीय समयानुसार ईरान vs यूएसए मैच 30 नवंबर को सुबह 00:30 बजे अल थुमामा स्टेडियम में खेला जाएगा.
कहां देखें मैच का लाइव-स्ट्रीमिंग
भारत में Sports18 और Sports18 HD टीवी चैनलों पर ईरान बनाम यूएसए मैच लाइव प्रसारित किया जाएगा और Jio Cinema का ऐप और वेबसाइट दोनों ही इवेंट की मुफ्त लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते है.
ये भी पढ़े
* रविंद्र जडेजा ने शेयर की पीएम मोदी के साथ की तस्वीर, फैंस के आए ऐसे रिएक्शन
* मेरे साथ नौकर जैसा व्यवहार करते थे' वाले आरोप पर सलीम मलिक ने वसीम अकरम को दिया जवाब
स्पोर्ट्स से जुड़ी खबरों के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports Hindi
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं