विज्ञापन

मेसी के 91 गोल भी पड़ गए फीके! फैंस ने रोनाल्डो को चुना फुटबॉल का असली 'GOAT'

बैलन डी'ओर की 70वीं वर्षगांठ पर हुई विशेष फैन वोटिंग में क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 2008 सीजन को इतिहास का सर्वश्रेष्ठ बैलन डी'ओर अभियान चुना गया.

मेसी के 91 गोल भी पड़ गए फीके! फैंस ने रोनाल्डो को चुना फुटबॉल का असली 'GOAT'
रोनाल्डो और मेसी

लियोनेल मेसी के नाम जरूर बैलन डी'ओर का खिताब सबसे ज्यादा है. मगर फैंस की वोटिंग में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने बैलन डी'ओर ऑफ ऑल टाइम का पुरस्कार अपने नाम किया है. हाल ही में बैलन डी'ओर संगठन की तरफ से 70वीं वर्षगांठ एक खास वोटिंग कराई गई थी. जहां  प्रशंसकों से पुछा गया था कि बैलन डी'ओर जीतने वाले सभी खिलाड़ियों में किस खिलाड़ी का एक सीजन में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन था. यहां फैंस ने लियोनेल मेसी के 2012 प्रदर्शन को नजरअंदाज करते हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 2008 प्रदर्शन को ज्यादा वरियता दी. 

रोनाल्डो ने 2008 में किया था कमाल 

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 2008 में कमाल का प्रदर्शन किया था. उन्होंने मैनचेस्टर यूनाइटेड को प्रीमियर लीग और चैंपियंस लीग जिताने में बड़ी भूमिका निभाई थी. उस दौरान उन्होंने पूरे सीजन में 42 गोल के साथ-साथ आठ असिस्ट किए थे.

मेसी ने 2012 में दागे थे 91 गोल

वहीं बात करें लियोनेल मेसी के 2012 प्रदर्शन के बारे में तो उस सीजन में उनका कोई जवाब ही नहीं था. मेसी ने 2012 में कुल 91 गोल दागे थे, जो कि आज भी एक बड़ा रिकॉर्ड माना जाता है. 

टॉप-10 में रोनाल्डो और मेसी का रहा दबदबा

टॉप-10 में रोनाल्डो और मेसी का ही दबदबा रहा. रोनाल्डो ने 2008, 2017, 2016, 2014 और 2013 में किए गए अपने शानदार प्रदर्शन के बदौलत पांच स्थान हासिल किए. वहीं मेसी ने 2012, 2023, 2015, 2011 और 2009 के ऐतिहासिक सीजनों की बदौलत बाकी के पांच स्थानों पर कब्जा जमाया. 

क्या होता है बैलन डी'ओर? 

बैलन डी'ओर फुटबॉल जगत का सबसे प्रतिष्ठित व्यक्तिगत पुरस्कार माना जाता है. जिसे फ्रांस की मशहूर पत्रिका फ्रांस फुटबॉल की तरफ से 1956 से दिया जा रहा है. यह सम्मान उस खिलाड़ी को मिलता है. जिसने पूरे सीजन में शानदार प्रदर्शन किया होता है. 

यह भी पढ़ें- मेसी ने विदाई मैच को बनाया यादगार, 1 गोल-2 असिस्ट से अर्जेंटीना की 3-0 से शानदार जीत, मैदान पर छलक पड़े जज्बात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sports News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com