मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के सूरत से बिलिमोरा रूट पर 20 नवंबर से बिजली दौड़ने लगेगी. इस दिन ओवरहेड इक्विपमेंट (OHE) सिस्टम को हाई पॉवर वाली बिजली लाइनों से जोड़ा जाना अगले साल 15 अगस्त से बुलेट ट्रेन चलाने की दिशा में बड़ा कदम होगा. इसके लिए 2X25 KV ओवरहेड ट्रैक्शन सिस्टम से लैस किया जा रहा है.सूरत और बिलिमोरा के बीच 50 किमी लंबे एलिवेटेड रूट पर अप डाउन दोनों लाइनें तैयार हो गई हैं. बुलेट ट्रेन पूरी तरह से 2029 तक शुरू करने का लक्ष्य है.
हाईस्पीड कॉरिडोर में 14 सब स्टेशन
इस बुलेट ट्रेन रूट में 14 सबस्टेशन बनाए गए हैं, जो 508 किमी लंबे कॉरिडोर के स्ट्रैटजिक लोकेशन पर होंगे, ताकि पूरे रूट को बेरोकटोक बिजली मिल सके. ये सबस्टेशन ग्रिड से बिजली लेकर ओवरहेड ट्रैक्शन सिस्टम तक पहुंचाएंगे. इस इलेक्ट्रिकल नेटवर्क की निगरानी कंट्रोल रूम भी बनाया गया है. ओवरहेड इलेक्ट्रिकल सिस्टम में बिजली लाइन चालू होने के बाद ट्रायल आदि का कार्य आगे बढ़ेगा. मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के गुजरात के सूरत-बिलिमोरा सेक्शन को हाई वोल्टेज बिजली से चार्ज करने की तैयारी है. 508 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर में यह पहला ऐसा सेक्शन होगा, जहां ओवरहेड तारों में हाई वोल्टेज बिजली दौड़ाई जाएगी. इस हाई स्पीड कॉरिडोर के विद्युतीकरण के लिए भारत में पहली बार जापानी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है.
बिजली के लिए स्टील के खंभे
बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के बिजली नेटवर्क को मदद देने के लिए लगभग 22 हजार स्टील के खंभे लगाए गए हैं. इनकी ऊंचाई 3-4 मंजिला इमारत यानी करीब 10.5 से 14.5 मीटर ऊंचे हैं. डिपो सेक्शन समेत पूरे ट्रैक में 25700 से अधिक केंटिलीवर असेंबल किए गए हैं. भारत में पहली बार इस तकनीक के जरिये ओवरहेड तारों को बेहद सटीक मैकेनिकल तकनीक से इंस्टाल किया गया है. इससे बुलेट ट्रेन जब 320 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी तो उसका आगे का हिस्सा बिना किसी दिक्कत, शार्ट सर्किट या हाई-लो पॉवर के आसानी से हाईवोल्टेज बिजली सप्लाई कर सकेगा.

Mumbai Ahmedabad Bullet Train Surat Bilimora Section
पावर ग्रिड से कैसे बिजली मिलेगी
बुलेट ट्रेन को लगातार बिजली सप्लाई के लिए गुजरात और महाराष्ट्र में मजबूत ग्रिड बनाया गया है. गुजरात में बिजली आपूर्ति के लिए गुजरात एनर्जी ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड के 220 केवी अंबेथा ग्रिड सबस्टेशन से की जाएगी.इस कॉरिडोर को बराबर बिजली के लिए 31 स्विचिंग पोस्ट, स्टेशनों और सिग्नलों को बिजली देने के लिए 16 सबस्टेशन बनाए जा रहे हैं.
ये भी पढ़ें - दिल्ली-पटना बुलेट ट्रेन रूट: बिहार में कटिहार समेत 5 स्टेशन बनेंगे, मुंबई-अहमदाबाद के बाद शुरू होगा नॉर्थ हाईस्पीड कॉरिडोर
बुलेट ट्रेन कब शुरू होगी?
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का पहला रूट सूरत से बिलिमोरा तक 15 अगस्त 2027 तक शुरू होगा. 50 किमी लंबे इस रूट पर ट्रायल रन जल्द शुरू होंगे. भारत अभी बुलेट ट्रेन के लिए स्वदेशी बी28 कोच इस्तेमाल करेगा, क्योंकि जापान के शिंकानसेन तकनीक के E10 कोच मिलने में अभी देरी हो रही है. मुंबई से अहमदाबाद का पूरा कॉरिडोर 2029 के शुरुआत में चालू करने का लक्ष्य है.

ये भी पढ़ें - दिल्ली से 1 घंटे 45 मिनट में कानपुर, 3 घंटे में प्रयागराज... रेल मंत्री ने बताया वाराणसी तक बुलेट ट्रेन का पूरा रूट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं