भारत के स्टार तैराक श्रीहरि नटराज ने सोमवार को यहां एशियाई खेलों में पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली. दो बार के ओलंपियन श्रीहरि ने 25.37 सेकेंड का समय निकालकर अपनी हीट (शुरुआती दौर) में तीसरा स्थान हासिल किया और कुल मिलाकर संयुक्त रूप से नौवें स्थान पर रहे जिससे उन्होंने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया.
रविवार को पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक में छठे स्थान पर रहे ऋषभ दास 25.41 सेकेंड के समय के साथ मामूली अंतर से फाइनल में जगह बनाने से चूक गए। वह कुल 11वें स्थान पर रहे और रिजर्व खिलाड़ी होंगे.
पुरुषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल में आकाश मणि और गीतश शाह क्रमश: 26वें और 28वें स्थान पर रहे. दक्षिण कोरिया के यंगबोम किम ने 21.71 सेकेंड का समय निकालकर खेलों का नया रिकॉर्ड बनाया.
आकाश ने 23.43 सेकेंड के समय के साथ अपनी हीट में पहला स्थान हासिल किया जबकि गीतश ने 23.57 सेकेंड का समय निकाला और अपनी हीट में आखिरी स्थान पर रहे.
दानुश सुरेश भी पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक के फाइनल में जगह नहीं बना सके. उन्होंने एक मिनट 3.46 सेकेंड का समय निकालकर अपनी हीट में आठवां और कुल 22वां स्थान हासिल किया.
(PTI के इनपुट के साथ)
ये भी पढ़ें- कौन हैं 36 साल की सुचिका तरियाल? विश्व चैंपियन को हराकर एशियन गेम्स में भारत का पहला MMA मेडल किया पक्का
ये भी पढ़ें- गौतम गंभीर एंड कंपनी को पूर्व दिग्गज की चेतावनी, संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी को चुनना पड़ सकता है भारी
ये भी पढ़ें- न्यूजीलैंड दौरे पर शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर को मिल सकती है कप्तानी, रिपोर्ट में बड़ा दावा
ये भी पढ़ें- नीरज चोपड़ा ने इन दो जैवलिन थ्रोअर्स को बताया अपना उत्तराधिकारी, बोले- 85+ और 87+ मीटर के थ्रो ने बढ़ाया भरोसा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं