विज्ञापन

कोयल या मैना नहीं, इस चिड़िया के पास है दुनिया में सबसे सुरीली आवाज, नई रिसर्च में खुलासा

एक नई छोटी सी स्टडी से पता चला है कि आवाज की कुछ खासियतें यह समझने में मदद कर सकती हैं कि इंसान कुछ पक्षियों के गाने दूसरों के मुकाबले ज्यादा सुरीली क्यों मानते हैं. यहां जानिए सबसे अच्छी आवाज वाली पक्षियों के मामले में कोयल और बुलबुल किस स्थान पर हैं.

कोयल या मैना नहीं, इस चिड़िया के पास है दुनिया में सबसे सुरीली आवाज, नई रिसर्च में खुलासा
पक्षियों की दुनिया में 'कॉमन ब्लैकबर्ड' की आवाज सबसे सुरीली होती है
  • जर्मन रिसर्च के अनुसार कॉमन ब्लैकबर्ड की आवाज सबसे सुरीली और मधुर मानी गई है, जो सभी मापदंडों पर सबसे ऊपर है
  • स्टडी में 84 पक्षियों की 123 प्रजातियों की आवाजों को सुरीलापन के आधार पर एक से पांच के पैमाने पर रेट किया
  • भारत में आम कोयल को 4.13 रेटिंग मिली, जबकि नाइटिंगेल या बुलबुल को 4.26 रेटिंग के साथ आठवां स्थान मिला

जब पक्षी चहचहाते हैं, तो हम इंसानों को सुकून महसूस हो सकता है. लेकिन ऐसा भी नहीं है कि हर पक्षियों की आवाजें इंसानों के कानों को बहुत अच्छी लगती हैं. कुछ की आवाज हमारे कानों को शहद सी लगती है तो कुछ की सुनकर हम अपनी खिड़कियों को बंद कर लेते हैं. अब वैज्ञानिक यह समझने लगे हैं कि ऐसा क्यों है. वैसे जब भी सबसे सुरीली आवाज वाली चिड़ियों की बात होती है तो भारत में हम कोयल या मैना का नाम लेते हैं. लेकिन क्या आपने सोचा है कि दुनिया की सबसे सुरीली चिड़ियां कौन सी है? इसका जवाब एक नई रिसर्च में सामने आया है.

यह चिड़िया तो टॉप कर गई

'फ्रंटियर्स इन बर्ड साइंस' में प्रकाशित एक जर्मन स्टडी से पता चला है कि पक्षियों की दुनिया में 'कॉमन ब्लैकबर्ड' की आवाज सबसे सुरीली होती है. यह स्टडी इंसानों की सुनने की क्षमता और पक्षियों के गाने के बीच संबंध पर की गई नई रिसर्च पर आधारित है. स्टडी के नतीजों से पता चला कि कॉमन ब्लैकबर्ड का गाना सबसे सुखद लगता है क्योंकि यह हर जरूरी पैमाने पर एकदम सही रेंज में होता है- जैसे फ्रीक्वेंसी (पिच), एम्प्लीट्यूड (आवाज की तेज़ी) और गाने का स्ट्रक्चर (जटिलता).

पक्षियों की आवाज से जुड़े पहलुओं और इंसानों को वे कितनी सुखद लगती हैं, इसका विश्लेषण करके इस स्टडी में 84 लोगों को शामिल किया गया और पक्षियों की 123 प्रजातियों को एक से पांच के पैमाने पर आंका गया. CNN की रिपोर्ट के अनुसार इस सर्वे में 5 में से औसतन 4.52 रेटिंग के साथ कॉमन ब्लैकबर्ड (या यूरेशियन ब्लैकबर्ड) सबसे आगे रही. इस पक्षी का साइंटिफिक नाम 'टर्डस मेरूला' (Turdus merula) है. आमतौर पर बगीचों, पार्कों और जंगलों में दिखने वाली यह चिड़िया पूरे यूरोप में आम है. इसकी आवाज बहुत सुरीली, मधुर और बांसुरी जैसी होती है.

भारत में पाई जाने वाली कोयल (एशियन कोयल) कुकू बर्ड फैमली की एक मेंबर है, जो नर के चमकदार काले पंखों, रूबी-लाल आँखों और तेज को-एल मेटिंग कॉल के लिए जानी जाती है. कॉमल कुकू को इस रिसर्च में सुरीली आवाज की रैंकिंग में 4.13 रेटिंग के साथ 15वां स्थान मिला है. जबकि कॉमन नाइटिंगेल या बुलबुल को 4.26 रेटिंग के साथ 8वां स्थान.

इसी रिसर्च में सबसे कर्कश आवाज बार्न उल्लू का माना गया, जिसकी आवाज को औसतन 1.32 रेटिंग मिली. बार्न उल्लू की आवाज एक डरावनी और कर्कश चीख जैसी होती है. सर्वे में शामिल अन्य पक्षियों में, यूरोपियन गोल्डफिंच को 5 में से 4.26 का सुखद स्कोर मिला, इसके बाद यूरोपियन रॉबिन को 4.04 और ब्लू टिट को 3.92 स्कोर मिला.

यह भी पढ़ें: 132 साल बाद लाइब्रेरी को वापस की मैगजीन, लगने ही वाली थी 11.5 लाख की पेनाल्टी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Birds, Birds Chirping, Science Research
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com