विज्ञापन

48 साल से नहीं मिला मेडल, अब भारत के सबसे तेज स्प्रिंटर पर टिकी निगाहें, जानें कब और कहां देख पाएंगे लाइव

थोड़ी ही देर में एशियन गेम्स में एथलेटिक्स में मेडल इवेंट शुरू होंगे और फैंस की नजरें भारत के सबसे तेज स्प्रिंटर गुरिंदरवीर सिंह पर नजरें होंगी.

48 साल से नहीं मिला मेडल, अब भारत के सबसे तेज स्प्रिंटर पर टिकी निगाहें, जानें कब और कहां देख पाएंगे लाइव
थोड़ी ही देर में एशियन गेम्स में एथलेटिक्स में मेडल इवेंट शुरू होंगे

एशियन गेम्स में बीते 48 सालों में पुरुषों की 100 मीटर स्पर्धा में कोई भारतीय स्प्रिंटर पदक नहीं जीत पाया है. शुक्रवार को जब गुरिंदरवीर और अनिमेष एक्शन में होंगे, तब भारतीय फैंस उम्मीद करेंगे कि इस सूखा खत्म हो. इसके कई कारण भी है. गुरिंदरवीर और अनिमेष ने इस साल में कई बार नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा है. दोनों ने एक दूसरे के रिकॉर्ड ही ध्वस्त किए हैं. बता दें, आज दोनों अलग-अलग हीट में सेमीफाइनल में दौड़ेंगे जबकि शाम को ही फाइनल इवेंट होगा. 

कैसे रहा क्वालीफाइंग राउंड में प्रदर्शन

भारत के अनिमेष कुजूर और राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी गुरिंदरवीर सिंह ने गुरुवार को ऐची-नागोया एशियन गेम्स की पुरुषों की 100 मीटर स्पर्धा के अपने-अपने हीट में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली. नागोया सिटी मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में अनिमेष कुजूर ने हीट-1 में 10.36 सेकेंड का समय निकालते हुए तीसरा स्थान हासिल किया. वहीं गुरिंदरवीर सिंह ने हीट-4 में 10.38 सेकेंड के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया. दोनों अपने-अपने हीट में शीर्ष तीन में रहने के कारण सीधे सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर गए. 

अनिमेष कुजूर शुरुआती चरण में दबाव में नजर आए, लेकिन अंतिम 25 मीटर में शानदार गति पकड़ते हुए तीसरे स्थान पर पहुंच गए. इस हीट में थाईलैंड के पुरिपोल बूनसन ने 9.95 सेकेंड के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया, जबकि चीन के केली जेंग 10.22 सेकेंड के साथ दूसरे स्थान पर रहे. वहीं गुरिंदरवीर सिंह ने हीट-4 में अच्छी शुरुआत की और पूरी दौड़ में शीर्ष स्थानों की होड़ में बने रहे. ओमान के मलहम अल बलूशी ने 10.29 सेकेंड के साथ हीट जीती, जबकि गुरिंदरवीर दूसरे स्थान पर रहे. ईरान के हसन तफ्तियान 10.46 सेकेंड के साथ तीसरे स्थान पर रहे.

कितने बजे शुरू होगा सेमीफाइनल

गुरिंदरवीर सिंह शाम 4:11 बजे पुरुषों की 100 मीटर दौड़ के सेमीफ़ाइनल में एक्शन में होंगे. जबकि शाम 4:19 पर अनिमेष कुजूर का सेमीफाइनल शुरू होगा. दोनों ही भारतीय अलग-अलग हीट में हैं. 

कहां देख पाएंगे लाइव

एशियन गेम्स 2026 के प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है. सोनी स्पोर्ट्स 1 और सोनी स्पोर्ट्स 5 पर इस इवेंट का प्रसारण होगा. जबकि सोनी लिव एप पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग होगी. 

यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स 2026: सेमीफाइनल में क्या होगी गुरिंदरवीर की असल चुनौती? फाइनल में किससे मिलेगी टक्कर?

यह भी पढ़ें: कमलजीत सिंह: हादसे में टूटी जांघ की हड्डी, तंगी से चलते छोड़ना चाहते थे शूटिंग, अब एशियन गेम्स में जीता गोल्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sports News, Asian Games 2026, Gurindervir Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com