विज्ञापन

एशियन गेम्स 2026: तेजिंदरपाल की नजर गोल्डन हैट्रिक पर, एथलेटिक्स में फिर दिखेगा दम, 2 घंटे में 5 पदक होंगे दांव पर

एशियन गेम्स में शानिवार का दिन भारत के लिए अब तक शानदार रहा है. भारत ने चार मेडल जीत लिए हैं और दो कंफर्म किए हैं. अब नजरें एथलेक्टिस पर होंगी.

एशियन गेम्स 2026: तेजिंदरपाल की नजर गोल्डन हैट्रिक पर, एथलेटिक्स में फिर दिखेगा दम, 2 घंटे में 5 पदक होंगे दांव पर
एथलेटिक्स में आज फिर दिखेगा दम, 2 घंटे में 5 पदक होंगे दांव पर

एशियन गेम्स में 2026 में भारत के लिए सातवां दिन अभी तक अच्छा रहा है. भारत ने चार मेडल जीते हैं.  सावन बरवाल ने सिल्वर के साथ दिन की शुरुआत की. उन्होंने मेंस मैराथन फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ समय निकालकर अप्रत्याशित रजत पदक जीता जो इस स्पर्धा 44 साल बाद भारत का पहला पदक है. इसके बाद  तिलोत्तमा सेन, विदर्सा विनोद और आशी चौकसी की तिकड़ी ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में रजत पदक जीता.

वहीं भारत की जोशना चिनप्पा और वेलवन सेंथिलकुमार की जोड़ी को स्क्वैश के मिश्रित युगल सेमीफाइनल में हांगकांग के तांग मिंग हांग और ली का यी से हारने के बाद कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा. भारत को दिन की बड़ी खुशखबरी महिला कबड्डी टीम ने दिलाई और फाइनल में ईरान को हराकर गोल्ड अपने नाम किया. 

इसके बाद युवा सनसनी अनाहत सिंह ने महिला एकल में जापान की विश्व में छठे नंबर की खिलाड़ी सतोमी वातानाबे को 3-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. जबकि अभय सिंह भी पुरुष एकल के खिताबी मुकाबले में पहुंचने में सफल रहे. अभय ने पाकिस्तान के मोहम्मद इरफान को 3-0 (11-3 12-10 11-6) से हराकर पुरुष एकल के फाइनल में प्रवेश किया. 

भारत को अब दिन के आखिरी में एथलेटिक्स में पदक की उम्मीद होगी. आज शाम 4:30 से 6:30 के बीच एथलेटिक्स के पांच मेडल इवेंट हैं. शॉट पुट स्टार तजिंदरपाल सिंह एक्शन में होंगे. वह गोल्ड की हैट्रिक लगाना चाहेंगे. तजिंदरपाल ने जकार्ता और हांगझोउ में गोल्ड जीते थे.  इसी इवेंट में करणवीर सिंह भी एक्शन में होंगे.

वहीं पुरुषों की ट्रिपल जंप में प्रवीण चित्रवेल से मेडल की उम्मीद होगी, जिन्होंने हांगझोउ में ब्रॉन्ज जीता था. हालांकि, कार्तिक उन्नीकृष्णन को अपने पहले मेडल का इंतजार होगा. जबकि गुलवीर सिंह आज 1500 मीटर में एक्शन में होंगे और उनकी नजर फाइनल लेग के लिए क्वालीफाई करने पर होगी.

एथलेटिक्स का ऐसा है शेड्यूल

शाम 4:04 बजे: एथलेटिक्स - महिलाओं की 100 मीटर हर्डल्स हीट्स में ज्योति याराजी.

शाम 4:12 बजे: एथलेटिक्स - महिलाओं की 100 मीटर हर्डल्स हीट्स में नंदिनी कोंगन.

शाम 4:30 बजे: एथलेटिक्स - पुरुषों के शॉट पुट फ़ाइनल (मेडल इवेंट) में तेजिंदरपाल सिंह और करणवीर सिंह.

शाम 4:33 बजे: एथलेटिक्स - महिलाओं की 200 मीटर हीट्स में हरिता भद्रा.

शाम 4:41 बजे: एथलेटिक्स - महिलाओं की 200 मीटर हीट्स में उन्नति बोलैंड.

शाम 5:05 बजे: एथलेटिक्स - पुरुषों की ट्रिपल जंप (मेडल इवेंट) में प्रवीण चित्रवेल और कार्तिक उन्नीकृष्णन.

शाम 5:21 बजे: एथलेटिक्स - पुरुषों की 1500 मीटर हीट्स में यूनुस शाह.

शाम 5:31 बजे: एथलेटिक्स - पुरुषों की 1500 मीटर हीट्स में गुलवीर सिंह.

शाम 5:50 बजे: एथलेटिक्स - पुरुषों के डेकाथलॉन 400 मीटर हीट्स में तेजस्विन शंकर और तौफीक नौशाद.

शाम 6:15 बजे: एथलेटिक्स - महिलाओं की 400 मीटर फ़ाइनल (मेडल इवेंट) में प्राची और किरण.

शाम 6:33 बजे: एथलेटिक्स - पुरुषों की 400 मीटर फ़ाइनल (मेडल इवेंट) में विशाल टीके.

शाम 6:45 बजे: एथलेटिक्स - महिलाओं की 1500 मीटर फ़ाइनल में पूजा और पारुल चौधरी.

यह भी पढ़ें: वेस्टइंडीज को चुनौती देने से पहले रोहित-विराट का खास जेस्चर, फैंस कर रहे जमकर तारीफ, वीडियो वायरल

यह भी पढ़ें: अनाहत सिंह का जलवा, वर्ल्ड नंबर-6 को हराकर रचा इतिहास, फाइनल में पहुंचकर,भारत के लिए पक्का किया सिल्वर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Asian Games 2026, Sports News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com