एशियन गेम्स 2026 के पहले ही दिन निशानेबाजी में भारत ने 10 मीटर एयर राइफल में दो सिल्वर मेडल जीतकर शानदार शुरुआत दिलाई थी. एलावेनिल वलारिवन ने महिलाओं की व्यक्तिगत स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता, जबकि इससे पहले उन्होंने सोनम मस्कर और विदरसा विनोद के साथ मिलकर टीम इवेंट में भी सिल्वर मेडल अपने नाम किया. एलावेनिल व्यक्तिगत फाइनल में ज्यादातर समय गोल्ड की रेस में बनी हुई थीं. उन्होंने 252.4 अंक हासिल किए और जापान की हिनाता ताइची से सिर्फ 0.6 अंक पीछे रहीं. ताइची ने 253.0 अंक के साथ गोल्ड जीता और एशियन गेम्स का नया रिकॉर्ड बनाया.
कितनी होती है 10 मीटर एयर राइफल की कीमत?
निशानेबाजी में खिलाड़ियों की सटीकता के साथ उनके इस्तेमाल होने वाले गैजेट भी काफी अहम होते हैं. 10 मीटर एयर राइफल कोई आम एयर गन नहीं होती. रिपोर्ट्स के अनुसार, ओलंपिक और एशियन गेम्स जैसे अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में इस्तेमाल होने वाली .177 कैलिबर की 10 मीटर एयर राइफल की कीमत भारत में करीब 1.75 लाख रुपये से 4.50 लाख रुपये तक होती है.
ट्रिगर पर निर्भर करती है कीमत
राइफल की कीमत उसके ब्रांड और उसमें इस्तेमाल होने वाले ट्रिगर पर निर्भर करती है. इसमें मैकेनिकल (M) और इलेक्ट्रॉनिक (E) दोनों तरह के ट्रिगर विकल्प मिलते हैं. यानी जिस राइफल के साथ भारतीय निशानेबाज 10 मीटर दूर से लक्ष्य पर सटीक निशाना लगाकर मेडल की लड़ाई लड़ते हैं, उसकी कीमत भी लाखों रुपये में होती है.
10 मीटर एयर राइफल में भारत ने अब तक 5 मेडल जीते हैं.
- महिला टीम इवेंट में एलावेनिल, सोनम और विदरसा ने सिल्वर मेडल जीता
- एलावेनिल वलारिवन ने व्यक्तिगत स्पर्धा में भी सिल्वर मेडल जीता
- पुरुष टीम इवेंट में रुद्राक्ष पाटिल, पार्थ माने और हिमांशु ढिल्लों ने सिल्वर मेडल जीता
- हिमांशु ढिल्लों ने पुरुषों की व्यक्तिगत इवेंट में सिल्वर मेडल जीता
- रुद्राक्ष पाटिल ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल में ब्रॉन्ज मेडल जीता
ये भी पढ़ें- इराकी मुक्केबाज पर भारी पड़ रहे थे सुमित, फिर अचानक एशियन गेम्स में खत्म हुआ भारतीय बॉक्सर का सफर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं