जापान में जारी एशियन गेम्स 2026 के विमेंस लॉन्ग जंप मुकाबले में एंसी सोजन को रजत पदक से संतोष करना पड़ेगा. फाइनल मुकाबले में उनके खेल को देख एक पल के लिए लग रहा था कि वह स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा लेंगी. मगर ऐसा न हो सका. उन्हें आखिर में रजत पदक से संतोष करना पड़ा है. मुकाबले के दौरान वह करीब-करीब हल मौकों पर पहले स्थान पर बनी हुई थीं. मगर आखिरी के पलों में उनका प्रदर्शन डगमगा गया. जिसके बाद उन्हें रजत पदक के साथ संतुष्ट होना पड़ा है.
कौन हैं एंसी सोजन?
एंसी सोजन का जन्म एक मार्च साल 2001 में केरल के त्रिशूर जिले में स्थित नट्टिका नाम के एक छोटे से गांव में हुआ था. मौजूदा समय में वह 25 साल की हैं और भारत की तरफ से लॉन्ग जंप प्रतिस्पर्धा में शिरकत करती हैं. हाल के सालों में उन्होंने अपने शानदार खेल से खास पहचान बनाई है.
एंसी सोजन की सफलता में दो ऑटो ड्राइवरों का अहम योगदान
एंसी सोजन की सफलता में दो ऑटो ड्राइवरों का अहम योगदान है. ये दोनों ऑटो ड्राइवर कोई और नहीं बल्कि उनके पिता सोजन ईटी और उनके बचपन के कोच सनोज वीवी हैं. सनोज को उनके गांव में 'कन्नन मास्टर' के नाम से पुकारा जाता है.
सोजन ईटी और सनोज वीवी का भी खेल में विशेष झुकाव थी. मगर संसाधनों की कमी के वजह से उनका सपना पूरा नहीं हो पाया. वह जिला स्तर तक ही सिमट के रह गए.
हालांकि, एंसी सोजन के लिए उन्होंने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी. कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने एंसी की प्रतिभा पर भरोसा किया और उनके साथ जीतोड़ मेहनत की. आर परिणाम सारी दुनिया के सामने है. हर कोई एंसी सोजन का सराहना कर रहा है. जिसमें उनका नाम भी हो रहा है.
एंसी सोजन की प्रमुख उपलब्धियां
2023 एशियाई खेल (हांगझोउ) में लंबी कूद में रजत पदक जीता.
2025 एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी रजत पदक हासिल किया.
2026 एशियन इंडोर चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता.
जून 2026 में भुवनेश्वर में आयोजित राष्ट्रीय अंतरराज्यीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 6.88 मीटर की छलांग लगाकर अंजू बॉबी जॉर्ज के 22 साल पुराने राष्ट्रीय रिकॉर्ड (6.83 मीटर) को तोड़ा.
यह भी पढ़ें- 'दगिना' बेचने वाली लड़की बनी देश की शान, जापान में हरिता भद्रा ने जीता कांस्य पदक!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं