विज्ञापन

'मगर उन्होंने मैच में हमारी वापसी करवाई', हाथ से जा रहा था मैच, फिर किसने करवाई वापसी? गिल ने बताया

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में जीत के बाद कैप्टन शुभमन गिल ने कुलदीप यादव की जमकर सराहना की है. उन्होंने कहा उन्होंने मैच में हमारी वापसी करवाई. उन्होंने अहम मौके पर विकेट दिलाया.

'मगर उन्होंने मैच में हमारी वापसी करवाई', हाथ से जा रहा था मैच, फिर किसने करवाई वापसी? गिल ने बताया
शुभमन गिल

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रविवार (27 सितंबर 2026) को तिरुवनंतपुरम में खेला गया. जहां भारतीय टीम सराहनीय प्रदर्शन करते हुए 50 गेंद शेष रहते आठ विकेट से बाजी मारने में कामयाब रही. विपक्षी टीम के खिलाफ मिली इस शानदार के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल काफी खुश नजर आए. मैच के बाद उन्होंने खिलाड़ियों की जमकर सराहना की. उन्होंने पहले अपने प्रदर्शन पर बात करते हुए कहा, 'जब मैं आउट हुआ इस दौरान मुझे लगा कि मुझे मैच समाप्त करके आना चाहिए था. मगर फिर भी मेरे लिए यह काफी संतोषजनक पारी रही. शायद अल्जारी जोसेफ के खिलाफ फ्रंट फुट पर लगाया गया ड्राइव मेरा पसंदीदा शॉट था.'

कुलदीप यादव के बारे में अपना विचार साझा करते हुए भारतीय कप्तान ने कहा, 'उनके जैसे गेंदबाज जब गेंदबाजी करते हैं तो विकेट निकालते ही हैं. एक समय पर हम बैकफुट पर थे. मगर उन्होंने मैच में हमारी वापसी करवाई. उन्होंने अहम मौके पर विकेट दिलाया.'

विराट कोहली के प्रदर्शन पर बात करते हुए गिल ने कहा, 'वह शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. खेल का वह पहले से कहीं ज्यादा लुत्फ उठा रहे हैं. वह पूरी आजादी के साथ खेल का मजा ले रहे हैं. उनके पास हमेशा बाउंड्री लगाने की क्षमता होती है. देश के लिए उन्होंने इतने मुकाबले जिताए हैं कि लोग चाहते हैं वह उसी अंदाज में बल्लेबाजी करें, जिस तरह वह करना चाहते हैं.'

टीम के संयोजन पर विचार साझा करते हुए भारतीय कप्तान ने कहा, 'हम आठवें बल्लेबाज के तौर पर ऐसे खिलाड़ी को चाहते हैं जो बल्ले से 25-30 रनों का योगदान दे सके. इसलिए हम अलग-अलग संयोजनों को आजमाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.'

यह भी पढ़ें- वर्ल्ड रिकॉर्ड! विराट कोहली ने तोड़ दिया सचिन का महारिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Shubman Singh Gill, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com