विज्ञापन

वर्ल्ड चैंपियन पहलवान को चित्त करने वाले अमन सहरावत ने बताया अगला टारगेट, कोच ने खोला जीत का राज

अमन सहरावत ने शनिवार को हुए कड़े मुकाबले वाले फाइनल में नॉर्थ कोरिया के वर्ल्ड चैंपियन चोंग सोंग हान को 11-7 से हराकर पुरुषों के 57 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल जीता.

वर्ल्ड चैंपियन पहलवान को चित्त करने वाले अमन सहरावत ने बताया अगला टारगेट, कोच ने खोला जीत का राज
कोच ललित कुमार के साथ अमन सहरावत
NDTV

अमन सहरावत ने आखिरकार अपने एशियाई खेलों के मेडल का रंग बदल ही लिया. शनिवार को हुए कड़े मुकाबले वाले फाइनल में उन्होंने नॉर्थ कोरिया के वर्ल्ड चैंपियन चोंग सोंग हान को 11-7 से हराकर पुरुषों के 57 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल जीता. हांग्जो एशियाई खेलों में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले 23 साल के इस भारतीय खिलाड़ी ने शानदार रणनीति का इस्तेमाल करते हुए मुश्किल प्रतिद्वंद्वी हान को मात दी और पोडियम पर टॉप स्थान हासिल किया.

इससे पहले, अमन ने सेमीफाइनल में ताजिकिस्तान के आयाल बेलोल्युब्स्की को 14-8 से हराकर एशियाई खेलों में अपना पहला गोल्ड मेडल जीतने का मौका बनाया था. पेरिस गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत के सबसे युवा ओलंपिक मेडलिस्ट बनने वाले सहरावत फाइनल में पूरी तरह कंट्रोल में रहे, जबकि हान ने भारतीय खिलाड़ी को हराने के लिए हर तरह की चाल चली. शुक्रवार को सुजीत कलकल के पुरुषों के 65 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल जीतने के बाद, अमन के गोल्ड मेडल ने भी रेसलिंग में भारत के शानदार प्रदर्शन को और मज़बूत किया है.

कोच ललित कुमार ने खोला तैयारी का राज

गोल्ड मेडल मैच के बाद NDTV से बातचीत में अमन सहरावत के कोच ललित कुमार ने उनकी तैयारी का राज बताया. उन्होंने कहा कि इस बार ट्रेनिंग में काउंटर अटैक पर खास ध्यान दिया गया, जिससे अमन फाइनल जैसे बड़े मुकाबलों में विरोधियों की रणनीति का बेहतर जवाब दे सके. कोच ने बताया कि पिछले कुछ समय से अमन की पावर और स्ट्रेंथ बढ़ाने पर लगातार काम किया गया है. इसके लिए उनकी ट्रेनिंग के साथ-साथ डाइट में भी बदलाव किए गए. ललित कुमार के मुताबिक, इन बदलावों का असर मैट पर साफ दिखाई दिया और अमन ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया.

जब उनसे अमन के अगले लक्ष्य, यानी लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के कहा, 'हमारा लक्ष्य गोल्ड मेडल ही होगा. उन्होंने भरोसा जताया कि सही तैयारी और कड़ी मेहनत के दम पर अमन भविष्य में भी देश के लिए बड़े मंचों पर सफलता हासिल कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-  पाकिस्तान को हराकर गोल्ड जीतने के बाद वैभव सूर्यवंशी का पहला रिएक्शन, बोले- 'मुझे यह टीम बिल्कुल वैसी ही लगी..

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sports News, Asian Games 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com