विज्ञापन

पाकिस्तान को हराकर गोल्ड जीतने के बाद वैभव सूर्यवंशी का पहला रिएक्शन, बोले- 'मुझे यह टीम बिल्कुल वैसी ही लगी..

टीम इंडिया ने फाइनल में पाकिस्तान को 19 रनों से हराते हुए एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया. कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क के मैदान पर भारत से मिले 212 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 192 रन ही बना सकी.

पाकिस्तान को हराकर गोल्ड जीतने के बाद वैभव सूर्यवंशी का पहला रिएक्शन, बोले- 'मुझे यह टीम बिल्कुल वैसी ही लगी..
वैभव सूर्यवंशी का पहला रिएक्शन

अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा के तूफानी अर्धशतकों की मदद से भारत ने हसन नवाज की आक्रामक पारी के बावजूद रोमांचक फाइनल में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 19 रन से हराकर शनिवार को एशियाई गेम्स के पुरुष क्रिकेट में अपने गोल्ड मेडल का सफलतापूर्वक बचाव किया.  वैभव सूर्यवंशी ने मैच के बाद कहा कि, "यह मैच बेहद ही खास रहा. पाकिस्तान के साथ खेलने को लेकर कोई प्रेशर नहीं था, इस मैच को मैंने नॉर्मल टीम की तरह ही लिया. आजका यह मैच यादगार रहा. गोल्ड मेडल जीतकर मैं काफी खुश हूं." 15 साल के वैभव ने मैच के बाद मीडिया से बात की और कहा, "काफी अच्छा रहा, बहुत मजा भी आया. इस मैच को हमने एंजॉय किया. अच्छा गेम हुआ फाइनल, जैसा हम लोग सोच रहे थे. मुझे मैच का कोई भी प्रेशर नहीं था. किसी नॉमल मैच की ही तरह यह मैच था." 

मैच की बात करें तो अभिषेक ने 28 गेंद पर 61 रन बनाए जिसमें तीन चौके और सात छक्के शामिल हैं। तिलक वर्मा ने आखिरी ओवरों में 22 गेंद पर नाबाद 51 रन की पारी खेली जिसमें तीन चौके और चार छक्के शामिल हैं. उन्हें शिवम दुबे का अच्छा साथ मिला जिन्होंने 15 गेंद पर 27 रन बनाए. इससे टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी भारतीय टीम ने छह विकेट पर 211 रन का बड़ा स्कोर बनाया.  पाकिस्तान की तरफ से अहमद दानियाल और अराफात मिन्हास ने दो-दो विकेट लिए.

पाकिस्तान खराब शुरुआत के बावजूद हसन नवाज की 51 गेंदों पर 96 रन की पारी से मुकाबले में बना रहा लेकिन आखिर में वह 6 विकेट पर 192 रन तक ही पहुंच पाया। नवाज जब चार रन पर थे तब वैभव सूर्यवंशी ने उनका कैच छोड़ दिया था. नवाज ने अपनी पारी में पांच चौके और सात छक्के लगाए. भारत की तरफ से अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे ने दो-दो विकेट लिए.

एशियाई गेम्स में गोल्ड जीतने वाले सबसे युवा भारतीय

  • 15 साल 190 दिन - वैभव सूर्यवंशी, क्रिकेट में (2026)
  • 16 साल 101 दिन - सौरभ चौधरी,शूटिंग में, 2018

ये भी पढ़ें- पीटरसन नंबर-1, तिलक वर्मा टॉप-3 में, पाकिस्तान के खिलाफ पहले 5 T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

यह भी पढ़ें | जय शाह ने भारतीय खिलाड़ियों को दिया गोल्ड मेडल, पाकिस्तान खिलाड़ियों का ऐसा था रिएक्शन

यह भी पढ़ें | 'पानी चाहिए..पानी', अयूब ने वैभव को चिढ़ाया, तो फैंस ने रखा पाकिस्तान की 'दुख्ती नब्ज 'पर हाथ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, Asian Games 2026, India, Pakistan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com