अभिषेक शर्मा ने एशियन गेम्स के फाइनल में फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंद पर 61 रन की पारी खेली, अपनी पारी में तीन चौके और 7 छक्के लगाए. अभिषेक ने अपनी यादगार पारी में कई सारे रिकॉर्ड बनाए. बता दें कि अभिषेक ने साल 2026 में 651 गेंद खेलकर 100 टी-20 छक्के लगाने में सफलता हासिल की. वहीं, इस मामले में पहले नंबर पर आंद्रे रसेल हैं. रसेल ने साल 2019 में 589 गेंद खेसकर 100 टी20 छक्के पूरे किए थे. इस मामले में तीसरे नंबर पर डेवाल्ड ब्रेविस रहे हैं. ब्रेविस ने साल 2025 में 653 गेंद खेलकर 100 टी-20 छक्के लगाने का कमाल किया था.
एक कैलेंडर ईयर में सबसे कम गेंदों में 100 T20 छक्के
- 589 आंद्रे रसेल (2019)
- 651 अभिषेक शर्मा (2026)
- 653 डेवाल्ड ब्रेविस (2025)
- 724 क्रिस गेल (2016)
- 728 करनबीर सिंह (2025)
इसके अलावा अभिषेक ने अपनी पारी में 7 छक्के लगाने का कमाल किया, ऐसा कर अभिषेक भारत-पाकिस्तान टी-20I मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में युवराज सिंह की बराबरी करने में सफल रहे. युवी ने साल 2012 में अहमदाबाद टी-20 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 7 छक्के लगाए थे.
भारत-पाकिस्तान टी-20I मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के
- 7 - युवराज सिंह, अहमदाबाद, 2012
- 7 - अभिषेक शर्मा, निशिन, 2026
- 5 - अभिषेक शर्मा, दुबई, 2025
वही्ं, इसके साथ-साथ अभिषेक शर्मा टी-20 में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में पहले नंबर पर आ गए हैं. 2025 में अभिषेक ने टी-20 में 108 छक्के लगाए थे. तो वहीं, अब इस साल 2026 में अबतक अभिषेक 104 छक्के लगा चुके हैं. इस मामले में दूसरे नंबर पर वैभव सूर्यवंशी हैं. वैभव ने अबतक इस साल 90 छक्के लगाने में सफलता हासिल की है.
टी20 में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
108 - अभिषेक शर्मा, 2025
104 - अभिषेक शर्मा, 2026
90 - वैभव सूर्यवंशी, 2026
87 - अभिषेक शर्मा, 2024
85 - सूर्यकुमार यादव, 2022
विराट को भी पछाड़ा, नंबर 1 बने अभिषेक शर्मा
भारत-पाक टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्का लगाने के मामले में अभिषेक शर्मा नंबर 1 पर पहुंच गए हैं. भारत-पाक टी20 इंटरनेशनल में अभिषेक के नाम अब 5 मैच में 14 छक्के लगाने का कमाल दर्ज हो गया है. वहीं, नंबर 2 पर अब तिलक वर्मा हैं. वर्मा ने 5 मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 12 छक्के लगाए हैं. तीसरे नंबर पर विराट कोहली हैं. कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 11 टी20 इंटरनेशनल मैच में 11 छक्के लगाए थे. नंबर 4 पर
वहीं. मैच की बात करें तो भारत ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 211 रन बनाए हैं जिसमें अभिषेक ने 61 रन की पारी खेली, वहीं, तिलक वर्मा ने 22 गेंद पर 51 रन की नाबाद पारी खेली, दुबे 15 गेंद पर 27 रन बनाकर आउट हुए. भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. साहिबजादा फरहान हैं जिन्होंने भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में 9 छक्के लगाए हैं. युवराज सिंह ने भारत-पाक टी-20 इंटरनेशनल में 9 छक्के लगाने में सफलता हासिल की है.
यह भी पढ़ें | वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेते ही सैम अयूब ने किया 'बेबी सेलिब्रेशन', मचा बवाल,अभिषेक शर्मा ने ऐसे दिया जवाब
ये भी पढ़ें- एशियन गेम्स 2026 फाइनल, भारत-पाकिस्तान टी20 मैच आज, फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला?
यह भी पढ़ें | शॉट या गलती? वैभव सूर्यवंशी के विकेट पर मचा बवाल, गुस्से में दिखे अभिषेक शर्मा, रिएक्शन कैमरे में कैद, Video
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं