जब भी टीम इंडिया और पाकिस्तान भिड़ते हैं, तो खिलाड़ियों के बीच गहमागहमी न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता. जापान में शनिवार को एशियाड में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले मैच में कोई झड़प तो नहीं ही हुई, लेकिन सैम अय्यूब ने तीली जलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद सैम अयूब ने ऐसा बेबी सेलिब्रेशन किया, जो न तो करोड़ों भारतीय प्रशंसकों को ही पसंद आया और न ही पूर्व क्रिकेटरों को. पूर्व बल्लेबाज और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने इस पूरे विवाद पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. मांजरेकर ने कमेंट्री के दौरान कहा, 'सूर्यवंशी का विकेट लेने के बाद अयूब का जश्न बनाना बि्लकुल भी जरूरी नहीं थी. आखिर वह क्या दिखाना चाह रहे थे? उन्होंने लड़ाई की शुरुआत की और दूसरे छोर पर अभिषेक गुस्से में थे. अभिषेक ने अगले ही ओवर में उनकी पिटाई की. अयूब ने इसकी शुरुआत की और अयूब ने इसका अंत किया.'
मांजरेकर ने कहा, 'यह नया भारत है और आप इस भारतीय टीम को कभी छेड़ने की कोशिश न करें. वे हमेशा मुंहतोड़ जवाब देंगे. सैम अयूब ने यह गलती की और पूरी पाकिस्तानी टीम ने इसकी कीमत चुकाई.' दरअसल मांजरेकर ने कीमत को अयूब की छेड़छाड़ के बाद अभिषेक शर्मा की धुनाई से जोड़ा
पूर्व बल्लेबाज ने कहा, 'यह नया भारत है. आप इस भारतीय टीम को कभी छेड़ने की कोशिश न करें, वे हमेशा मुंहतोड़ जवाब देंगे. सैम अयूब ने यह गलती की और पूरी पाकिस्तानी टीम के साथ इसकी भारी कीमत चुकाई।. मुझे लगता है कि वह अब कोई भी नादानी करने से पहले बहुत सतर्क रहेंगे.
करोड़ों भारतीयों को पसंद नहीं आया अंदाज
दरअसल, वैभव सूर्यवंशी को आउट होने के बाद सैम अय्यूब ने 'गोदी में बच्चे को खिलाने' का एक्ट कर उनके विकेट लेने का जश्न मनाया, लेकिन यह जश्न मनाने से ज्यादा वैभव को छेड़ना ज्यादा था, लेकिन इस बार सूर्यवंशी ने परिपक्वता दिखाते हुए कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. और वह चुपचाप सिर झुकाए पवेलियन लौट गए, लेकिन स्टेडियम में जमा हजारों और टीवी पर मैच देख रहे करोड़ों भारतीयों को अयूब का यह अंदाज बिल्कुल भी पसंद नहीं आया. वहीं, सोशल मीडिया ने जहां इस पर बहुत ही ज्यादा तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की, तो वहीं संजय मांजरेकर ने इस घटना पर बहुत ही ज्यादा नाराजगी जाहिर की है. और वास्तव में यह मामला यहीं ही थमने नहीं जा रहा. देर सबेर महान अगर गावस्कर भी आर्टिल में इस घटना का जिक्र कर दें, तो चौंकाने वाली बात नहीं होगी.
भारतीय फैंस बहुत ही ज्यादा गुस्से में
वहीं, करोड़ों भारतीय वैभव को निशाना बनाने से बहुत ही ज्यादा गुस्से में हैं. और इन प्रशंसकों ने सैम अय्यूब को इतनी खरी-खोटी मैदान पर सुनाई है कि अय्यूब आगे मैदान पर ऐसी हरकत करने से पहले कम से कम दस बार सोचेंगे
सोशल मीडिया पर भारतीय फैंस इसके पूरे मजे ले रहे हैं
Ha Bhai ek ball chodoge yaha se ek balti pani hum chodenge pakka vada hai 😂😂😂
— Manoranjan Mandal (@manoranjandsrc) October 3, 2026
'तुम कैच छोड़ोगे,हम पानी छोड़ेंगे'
Saim Ayub is getting SLEDGED badly 😂🔥
— Mukku (@Cric_Mukku) October 3, 2026
- “Paani chahiye... Paani!” 💦
- “Tum catch chhodoge... hum paani chhodenge” — from the 𝗦𝗶𝗻𝗱𝗵𝘂 𝗥𝗶𝘃𝗲𝗿 🤣 pic.twitter.com/Brt0qhbJYX
'सैम अय्यूब के लिए यहां और भी नारे इस्तेमाल हो रहे थे'
Saim Ayub is getting SLEDGED badly 😂🔥
— Mukku (@Cric_Mukku) October 3, 2026
- “Paani chahiye... Paani!” 💦
- “Tum catch chhodoge... hum paani chhodenge” — from the 𝗦𝗶𝗻𝗱𝗵𝘂 𝗥𝗶𝘃𝗲𝗿 🤣 pic.twitter.com/Brt0qhbJYX
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं