विज्ञापन

Weightlifting: पहली बार भारत में होगी वेटलिफ्टिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप, अहमदाबाद करेगा मेजबानी

2029 में सीनियर वेटलिफ्टिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप की मेजबानी गुजरात का अहमदाबाद करेगा. भारत में आयोजित होने वाली यह पहली सीनियर वेटलिफ्टिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप होगी.

Weightlifting: पहली बार भारत में होगी वेटलिफ्टिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप, अहमदाबाद करेगा मेजबानी
Mirabai Chanu (File Image)
NDTV

चीन के निंगबो में हुई अपनी कार्यकारी बोर्ड (EB) की बैठक के बाद, खेल के अंतरराष्ट्रीय महासंघ ने रविवार को घोषणा की कि 2029 में सीनियर वेटलिफ्टिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप की मेजबानी गुजरात का अहमदाबाद करेगा. भारत में आयोजित होने वाली यह पहली सीनियर वेटलिफ्टिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप होगी.

इंटरनेशनल वेटलिफ्टिंग फेडरेशन ने अपनी बैठक में 2029 और 2030 की सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप की मेजबानी सौंपने का फैसला लिया. रूस की राजधानी मॉस्को को 2030 की सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए मेजबान शहर घोषित किया गया. IWF के कार्यकारी बोर्ड ने 2028 की वर्ल्ड यूथ चैंपियनशिप को कोसोवो के प्रिस्टिना में और IWF वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप को वेनेजुएला के काराकास में आयोजित करने का भी फैसला लिया.

बोर्ड की वोटिंग के बाद, IWF के महासचिव जोस क्विनोन्स ने कहा, 'हमें मिली सभी बोलियां बेहतरीन थीं और हमें पूरा भरोसा है कि आपके देशों में होने वाली ये चैंपियनशिप बहुत सफल रहेंगी.' यह भी ध्यान देने वाली बात है कि इन चार देशों में से तीन - कोसोवो, वेनेजुएला और भारत - पहली बार किसी IWF वर्ल्ड इवेंट का आयोजन करेंगे.

इससे पता चलता है कि हमारा खेल दुनिया भर में बढ़ रहा है और कई देश हमारे टूर्नामेंटों की मेजबानी करने के इच्छुक हैं.' IWF ने कहा कि आने वाले वर्षों के लिए अपने अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से, उसने एक साथ चार वर्ल्ड चैंपियनशिप की मेजबानी सौंपने का महत्वपूर्ण कदम उठाया है.

अहमदाबाद 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करेगा. अगर भारत को 2036 ओलंपिक की मेजबानी का अधिकार मिलता है- जिसके लिए देश दावेदारी कर रहा है- तो उस स्थिति में भी अहमदाबाद ही मेजबान शहर होगा.

यह भी पढ़ें-  'अलग कमरे में रखा गया...,' क्रिकेटर अभिषेक पोरेल ने बताया जेल में कैसे कटी रातें

यह भी पढ़ें- Video: नेट्स में गरजा 'किंग' का बल्ला, न्यूजीलैंड सीरीज से पहले विराट कोहली ने दिखाया खतरनाक अंदाज

यह भी पढ़ें- 'मैं मरने वाला हूं...,' सालों बाद ऑस्ट्रेलियाई स्टार का छलका दर्द, सुनाई सबसे डरावनी आपबीती

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sports News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com