विज्ञापन

फ़ाइटर हैं अभय सिंह’, भारतीय स्कवॉश खिलाड़ियों ने एशियाड में मचाई धूम- अभय ने जीता सिल्वर, सिंगल्स में 2 मेडल पक्के

एशियाई गेम्स के पुरुष सिंगल्स स्क्वॉश फ़ाइनल में अभय सिंह को मलेशिया के एनजी ईन यो से हार का सामना करना पड़ा और उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा है.

फ़ाइटर हैं अभय सिंह’, भारतीय स्कवॉश खिलाड़ियों ने एशियाड में मचाई धूम- अभय ने जीता सिल्वर, सिंगल्स में 2 मेडल पक्के
गोल्ड मेडल जीतने से चूके अभय सिंह

भारत के अभय सिंह ने स्क्वॉश सिंगल्स का सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया है. मलेशिया के डिफेंडिंग चैंपियन डिफेंडिंग चैंपियन एनजी इयन यो (Ng Eain Yow) ने अभय सिंह 11-9, 11-5 और 11-5 से हराकर लगातार दूसरा गोल्ड अपने नाम कर लिया है. लेकिन अभय सिंह ने मलेशियाई चैंपियन को मैच के दौरान पहले और तीसरे गेम में अपनी ताकत का एहसास जरूर करवाया. NDTV से बात करते हुए पूर्व वर्ल्ड चैंपियन सौरव घोषाल कहते हैं, “अभय एक फ़ाइटर है. वह बेहद जुझारू है और एक ऐसा खिलाड़ी है जो लड़ने के लिए हमेशा तैयार रहता है, अच्छे मायने में. और यही जज्बा उसे यहां तक लेकर आया है. उसे खुद पर और अपनी क्षमताओं पर अटूट विश्वास है.”  रिकॉर्ड अपने ख़िलाफ़ होते हुए भी अभय सिंह ने मलेशियाई डिफेंडिंग चैंपियन एनजी इयन यो (Ng Eain Yow) को पहले सेट में कांटे की टक्कर दी. लेकिन पहला सेट 11-9 से हार गए.

दूसरा सेट एनजी इयन यो ने 11-5 से अपने नाम कर लिया. तीसरा सेट में अभय एनजी इयन से 4-2 से आगे भी रहे, स्कोर को 5-4 भी किया लेकिन आख़िरकार एनजी इयन यो ने ये सेट 11-5 से अपने नाम कर लिया.  पूर्व एशियाड चैंपियन अभय सिंह जब सिंगल्स के डिफेंडिंग चैंपियन एनजी इयन यो (Ng Eain Yow) के ख़िलाफ़ फ़ाइनल के लिए कोर्ट पर उतरे तो आंकड़ों के लिहाज़ से पलड़ा मलेशियाई खिलाड़ी का ही भारी माना जा रहा था. वर्ल्ड रैंकिंग में भी मलेशियाई यो भारत के अभय सिंह से 10 पायदान ऊपर हैं. वर्ल्ड नंबर 18 यो के ख़िलाफ़ वर्ल्ड नंबर 26 अभय सिंह के पक्ष में फिर भी बड़ी बात ये रही है कि वो कमाल के फ़ाइटर माने जाते हैं. पूर्व वर्ल्ड चैंपियन सौरव घोषाल अभय सिंह को ‘GOAT' बुलाते हैं

अभय सिंह के ख़िलाफ़ फ़ाइनल से पहले 0-7 का रिकॉर्ड 

वर्ल्ड कप में गोल्ड और ब्रॉन्ज़ अपने नाम कर चुके अभय सिंह हांगझोऊ एशियाड में तीन साल पहले पुरुष टीम का गोल्ड और मिक्स्ड टीम का ब्रॉन्ज़ भी अपने नाम कर चुके हैं. पूर्व वर्ल्ड चैंपियन सौरव घोषाल NDTV से बात करते हुए कहते हैं, “सिंगल्स में अभय का पहला पोडियम फिनिश है. पिछली बार वह मिक्स्ड डबल्स और टीम इवेंट में पोडियम पर था. उसने अपनी क्षमता को पहचाना है और इसे साकार किया है, और इस सफर में कुछ बड़ी जीत भी हासिल की हैं.”एशियाड के सिंगल्स के डिफेंडिंग चैंपियन एनजी इयन यो (Ng Eain Yow) ने एशियाड 2026 के फ़ाइनल से पहले प्रोफेशनल मैचों में 7-0 से हराया है, जबकि, PSA टूर में 4-0 से उन्हें शिकस्त दी है. 

विदेश में पढ़ाई के लिए स्क्वॉश

अभय ने स्क्वॉश में अपनी शुरुआत 8 साल की उम्र में अचानक, एक्सीडेंटली ही की जब उनका टेनिस का कैंप कैंसिल हो गया था. लेकिन उसके बाद चेन्नई में उनके घर से 5 मिनट दूर स्क्वॉश और ट्रायथेलॉन अकादमी में स्क्वॉश की शुरुआत की. फिर उस अकादमी को ही अपना घर बना लिया. कहते हैं कि वो अब अपने घर से ज़्यादा स्क्वॉश अकादमी में ही वक्त बिताते हैं. 

कहते हैं कि उन्होंने स्क्वॉश खेलना इसलिए ताकि इसके ज़रिये वो विदेश जाकर पढ़ाई कर सकें. लेकिन फिर स्क्वॉश के प्यार ने उन्हें और कुछ सोचने का मौक़ा ही नहीं दिया. 

स्क्वॉश छोड़ना चाहते थे अभय

अभय सिंह की मौजूदा रैंकिंग 26 है और उनकी बेहतरीन रैंकिंग 22 रही है. लेकिन 2021 में अपनी रैंकिंग (नवंबर 2021 में वर्ल्ड रैंकिंग 138) और कुछ नाकामी के बाद उन्होंने स्क्वॉश को छोड़ने तक का मन बना लिया था. 

अभय सिंह 6 बार के एशियन चैंपियन रहे हैं. उन्होंने एशियन चैंपियनशिप में टीम, डबल्स और मिक्स्ड डबल्स के 6 गोल्ड और एक ब्रॉन्ज़ अपने नाम किया. उनके नाम चेन्नई वर्ल्ड कप 2025 और 2023 के गोल्ड और ब्रॉन्जॉ मेडल भी हैं. एशियाड में सिंगल्स का एक और तमगा उनके नाम हो गया है. 

एशियाड में अभय सिंह का सफर

  • फाइनल: मलेशिया के एनजी इयन यो से 9-11, 5-11, 11-5 से हारे 
  • सेमीफ़ाइनल: पाकिस्तान के मो. अशाब इरफ़ान को 3–0 से हराया (11–3, 12–10, 11–6)
  • क्वार्टरफ़ाइनल: जापान के रिनोसुके सुकुए को 3–0 से हराया (11–4, 11–3, 11–6)
  • राउंड ऑफ़ 16: श्रीलंका के रविंदु लकसिरि को 3-0 से हराया (11-3, 11-5, 11-6)
  • राउंड ऑफ़ 32: थाइलैंड के अरकारादे अरखाराहुरुबिया को 3-0 से हराया (11-1, 11-0, 11-2)

ये भी पढ़ें- भारत-वेस्टइंडीज, पहला वनडे आज, फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला?

ये भी पढ़ें- एशियन गेम्स 2026: तीरंदाजी में भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

ये भी पढ़ें-\ एशियन गेम्स 2026: मेडल न जीत पाने के बाद मनु भाकर का पहला रिएक्शन, बोलीं- मेरी जिंदगी का...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Asian Games 2026, Sports News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com