विज्ञापन

तेलंगाना में गर्भवती YouTuber की हत्या: पत्नी का गला दबाकर चेहरे पर किए कई वार, 10 महीने पहले हुई थी शादी

Telangana YouTuber Murdered: तेलंगाना के जगित्याल जिले में एक गर्भवती यूट्यूबर की हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस मामले में पति को गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं.

तेलंगाना में गर्भवती YouTuber की हत्या: पत्नी का गला दबाकर चेहरे पर किए कई वार, 10 महीने पहले हुई थी शादी

Telangana Pregnant YouTuber Murdered: तेलंगाना के जगित्याल जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. 20 वर्षीय यूट्यूबर वैष्णवी की उसके पति ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी. यूट्यूबर वैष्णवी इस समय चार महीने की गर्भवती थी. हालांकि पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य परिजनों की भूमिका की भी जांच की जा रही है. वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है. 

गर्भवती यूट्यूबर की हत्या

पुलिस ने बताया कि तेलंगाना के जगित्यालजिले में एक 20 वर्षीय गर्भवती यूट्यूबर की कथित तौर पर उसके पति ने हत्या कर दी. पीड़िता, जिसकी पहचान वैष्णवी के रूप में हुई है. वो मंगलवार को माधापुर गांव स्थित अपने माता-पिता के घर में खून से लथपथ पड़ी मिली. जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

कोरुतला इंस्पेक्टर सुरेश के अनुसार, मृतक महिला के माता-पिता ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पीड़िता के पिता एस आर दुर्गाप्रसाद द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर आरोपी चित्तारी हरिप्रसाद को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि हरिप्रसाद ने कथित तौर पर अपनी पत्नी का गला घोंटकर और चेहरे पर चाकू से वार करके उसकी हत्या की.

10 महीने पहले हुई थी शादी

बता दें कि इस जोड़े की शादी को लगभग दस महीने हुए थे. पीड़िता के पिता ने यह आरोप लगाया कि वैष्‍णवी को उसके पति के साथ-साथ उसकी सास और देवर द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था.

न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी

पुलिस ने बताया कि हरिप्रसाद को एक स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा और न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा. हालांकि हरिप्रसाद को हत्या का मुख्य आरोपी बनाया गया है, लेकिन जांचकर्ता उसके परिवार के सदस्यों की कथित संलिप्तता की भी जांच कर रहे हैं, जिन पर अपराध में मदद करने का आरोप है. पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया.
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com