विज्ञापन

Hyderabad: महिला की पीछे से ड्रेस खींचने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को खंगालने पड़े 50-60 CCTV फुटेज

घटना 14 मई को दोपहर करीब 1:30 बजे नारसिंगी थाना क्षेत्र की है, जब महिला अपने बच्चे को स्कूल से लेकर लौट रही थी. तभी आरोपी ने पीछे से आकर उसकी ड्रेस खींच दी.

Hyderabad: महिला की पीछे से ड्रेस खींचने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को खंगालने पड़े 50-60 CCTV फुटेज
आरोपी ने महिला की पीछे से खींची थी ड्रेस.

Hyderabad News: तेलंगाना के हैदराबाद से दिनदहाड़े महिला से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जो इंसानियत को शर्मसार करने वाला था. सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आक्रोशित लोग आरोपी युवक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे.

दरअसल, यह मामला नारसिंग थाना क्षेत्र का है, जहां 14 मई को दोपहर करीब 1:30 बजे अलकापुर टाउनशिप प्रणति ईशा अपार्टमेंट्स के पास महिला से छेड़छाड़ हुई. उस दिन महिला अपने ढाई साल के बच्चे को पास के एक प्ले स्कूल लेकर घर लौट रही थी. तभी 26 साल का आरोपी सड़क पर महिला का पीछा करने लगा.

पीछे से खींची थी ड्रेस

उसी दौरान आरोपी ने पीछे से महिला की ड्रेस खींच दी और फरार हो गया. पीड़िता की शिकायत के आधार पर नारसिंगी पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपी का पता लगाने के लिए विशेष टीमें बनाईं.

आरोपी की हुई पहचान

करीब 50 से 60 CCTV कैमरों के फुटेज खंगालने के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंच गई, जिसकी पहचान वड्डे नागराजू के रूप में हुई. वह गांडीपेट मंडल के पुप्लगुडा का रहने वाला है. वह मूलरूप से महबूबनगर जिले के चकालीपल्ली गांव का निवासी है.

नारसिंगी के SHO हरिकृष्ण रेड्डी ने बताया कि वीडियो ऑनलाइन सामने आने के बाद पुलिस ने इस मामले को पूरी गंभीरता से लिया. अधिकारी ने कहा, "विशेष टीमों ने कई जगहों से मिले CCTV फुटेज का इस्तेमाल करके आरोपी की पहचान करने और उसका पता लगाने के लिए लगातार काम किया. उसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है."

ये भी पढ़ें- Telangana: प्यार में ठुकराने के बाद सनकी आशिक ने युवती को मार डाला, गले और पेट पर चाकू से ताबड़तोड़ किए वार

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Telangana News, Minor Girl Molestation, Hyderabad Crime News, Woman Dress Pull
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com