Breaking News Live Updates:पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद से ही तृणमूल कांग्रेस में जबरदस्त भगदड़ मची है. विधायकों के बाद अब पार्टी के दो तिहाई लोकसभा सांसद अलग गुट बनाने की कोशिश में हैं. उनका दावा है कि असली टीएमसी हम ही हैं. उधर, दिल्ली में आज विपक्षी दलों का महाजुटान हुआ. दिल्ली के कॉस्टीट्यूशन क्लब में विपक्षी दलों की बैठक हुई. इसमें राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी समेत 23 दलों के नेता शामिल हुए. बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि सरकार के खिलाफ हमें एकजुटता दिखानी होगी. इस बैठक को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. अगले साल होने वाले यूपी समेत कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव से पहले यह बैठक काफी अहम है. इधर पटना के चर्चित यूट्यूबर और शिक्षक खान सर कोचिंग गोलीकांड मामले में कानूनी संकट का सामना कर रहे हैं. वहीं ईरान और इजरायल के बीच फिर से जंग छिड़ चुकी है. देश दुनिया की बड़ी खबरों से जुड़े अपडेट जानने के लिए बने रहिए NDTV.in के साथ...
Breaking News Live Updates:
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी 9 बागी तृणमूल कांग्रेस के सांसदों से मुलाकात कर बाहर निकले
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी तृणमूल कांग्रेस के 9 बागी सांसदों से मुलाकात कर बाहर निकल गए हैं. यह मुलाकात तृणमूल कांग्रेस की बागी सांसद शताब्दी राय के घर पर हुई. इस दौरान शताब्दी राय, बापी हलदर, अबू ताहिर, जगदीश बसुनिया, शर्मिला सरकार, कालिपद सोरेन, असित मल, खलीलुर रहमान और जून मालिया मौजूद रहे.
आंध्र प्रदेश: विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र में गर्म लोहा गिरने से मृतकों की संख्या बढ़कर के 8 हुई
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र के एसएमएस-2 और एसटीसी-3 ताप संयंत्रों में भारी मात्रा में गर्म लोहा गिरने से बड़ा हादसा हुआ. मृतकों की संख्या बढ़कर के आठ हो गई है. कई कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
#WATCH | Andhra Pradesh | Visuals from outside the hospital where the injured have been admitted after a large quantity of molten steel leaked at the SMS-2 and STC-3 heat facility at the Visakhapatnam Steel Plant. Eight workers have lost their lives in the incident. pic.twitter.com/jWl6t8ba0g
— ANI (@ANI) June 8, 2026
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी तृणमूल कांग्रेस की बागी सांसद शताब्दी राय के घर पहुंचे
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी आज तृणमूल कांग्रेस की बागी सांसद शताब्दी राय के घर पहुंचे. शताब्दी राय के घर पर 8 बागी सांसद पहुंच चुके हैं. पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के साथ तृणमूल कांग्रेस के 9 बागी सांसदों की बैठक हो रही है. इनमें शताब्दी राय, बापी हलदर, अबू ताहिर, जगदीश बसुनिया, शर्मिला सरकार, कालिपद सोरेन, असित मल, खलीलुर रहमान, जून मालिया शामिल हैं.
हम ही असली तृणमूल... अलग गुट बनाने की कोशिश में जुटे TMC सांसद
तृणमूल कांग्रेस के दो तिहाई लोकसभा सांसद अलग गुट बनाने की कोशिश में हैं. उनका दावा है कि असली टीएमसी हम ही हैं. इसे लेकर के सांसद लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखेंगे, जिसमें यह सांसद खुद को टीएमसी बताते हुए लोक सभा में मान्यता देने के लिए कहेंगे. सूत्रों के मुताबिक, मौजूदा हालात से 20 से ज्यादा सांसद नाखुश हैं और वे अपना अलग गुट बना सकते हैं. उधर, आज करीब एक दर्जन सांसदों ने पर्यावरण मंत्री और पश्चिम बंगाल के चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र यादव से मुलाकात की. लोकसभा में टीएमसी के 28 सांसद हैं. तृणमूल में टूट के लिए दो तिहाई सांसदों की जरूरत होगी.
दिल्ली के होटल में कैसे लगी आग? IIT दिल्ली से स्टडी कराएगी दिल्ली पुलिस
दिल्ली के होटल में लगी आग में हाल ही में 21 लोगों की मौत हो गई थी. इस भीषण हादसे के बाद अब दिल्ली पुलिस होटल की बिल्डिंग की IIT दिल्ली से स्टडी कराएगी. इसके लिए दिल्ली पुलिस जल्द ही IIT दिल्ली को पत्र लिखेगी. IIT दिल्ली इमारत के स्ट्रक्चर और उसमें आग जल्दी कैसे फैली इसे लेकर रिपोर्ट तैयार करेगी. बता दें कि मालवीय नगर के हौज रानी इलाके में बने 'फ्लरिश होटल' में 3 जून की सुबह आग लग गई थी.
HAL पर रक्षा मंत्रालय की ओर से लगाई जाएगी पेनल्टी
हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड पर रक्षा मंत्रालय की ओर से पेनल्टी लगाई जाएगी. एचएएल की ओर से वायुसेना को तय समय पर तेजस मार्क 1 ए की डिलीवरी नही कर पाई है. वायुसेना को करीब दो साल पहले ही एचएएल को मार्क 1 ए लड़ाकू विमान देना था और हर साल 8 मार्क 1 ए फाइटर दिए जाने थे. एचएएल का तर्क है कि उसे अमेरिका से समय पर इंजन नही मिला है. अभी तक अमेरिका से जीई के 6 इंजन मिल चुके हैं. फिर भी वायुसेना को एचएएल के एक भी मार्क 1 ए की डिलीवरी नहीं कर पाई है. इसलिए रक्षा मंत्रालय एचएएल पर जुर्माना लगाएगा.
इंडिया गठबंधन की बैठक, सीपीएम सांसद ने केरल चुनाव में राहुल गांधी के बयानों पर उठाए सवाल
इंडिया गठबंधन की बैठक में सीपीएम सांसद जॉन ब्रिटान से केरल चुनाव में राहुल गांधी के बयानों पर सवाल उठाए हैं. सूत्रों ने यह जानकारी दी है. ब्रिटास ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा पिनराई विजयन पर भाजपा से सांठ गांठ के आरोप लगाए जाने से सीपीएम के कार्यकर्ता काफी नाराज हैं. इस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरा बयान राजनीतिक था. मेरा मकसद किसी व्यक्ति या विचारधारा पर हमला करना नहीं था.
INDIA Bloc Meeting LIVE: गठबंधन के बाद खरगे ने बताया किन मुद्दों पर हुई चर्चा
इंडी गठबंधन की बैठक खत्म हो गई है. बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि 25 पार्टियों ने हिस्सा लिया, पांच बिंदुओं पर सहमति बनी है जिन पर हम लड़ेंगे.
1. SIR के मुद्दे पर CJI को पत्र लिखा जाएगा.
2. विद्यार्थियों के मुद्दे पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग.
3. आर्थिक स्थिति, बेरोजगारी, मंहगाई और किसानों के मुद्दे पर चर्चा के लिए केंद्र सरकार सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग.
4. हर दो महीने में गठबंधन की बैठक, अगली बैठक हैदराबाद में होगी.
5. संसद सत्र के दौरान नेता विपक्ष की अध्यक्षता में रोजाना बैठक होगी.
INDIA Bloc Meeting LIVE: इंडी गठबंधन की बैठक की तस्वीरें आई सामने
दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में इंडिया ब्लॉक की बैठक जारी है. बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव, सुप्रिया सुले, उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती समेत कई विपक्षी नेता मौजूद है. बैठक शुरू होने से पहले कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को गले लगाया.अन्य नेताओं की भी तस्वीरें सामने आई हैं.
Delhi | Visuals from the INDIA bloc meeting at the Constitution Club in India.
— ANI (@ANI) June 8, 2026
Leaders Mallikarjun Kharge, Rahul Gandhi, Sonia Gandhi, Mamata Banerjee, Tejashwi Yadav, Akhilesh Yadav, Supriya Sule, Omar Abdullah, Mehbooba Mufti, present.
(Source: AICC) pic.twitter.com/IeqLz31BYW
INDI Bloc Meeting LIVE: इंडी गठबंधन की बैठक में बीजेपी सरकार पर खरगे का निशाना
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने इंडी गठबंधन की बैठक में कहा कि संविधान पर हमले लगातार जारी हैं. राजनीतिक विरोधियों को डराने-धमकाने के लिए जांच एजेंसियों का लगातार इस्तेमाल किया जा रहा है.
INDIA गठबंधन की बैठक में खड़गे ने कहा कि गैर-बीजेपी सरकारों के साथ भेदभाव हो रहा है और जरूरी चीज़ों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं.
परीक्षा व्यवस्था में भारी कुप्रबंधन के कारण लाखों युवाओं की उम्मीदों और आकांक्षाओं के साथ धोखा हो रहा है.
INDI Bloc Meeting LIVE: हमें एकजुटता दिखानी होगी... INDI ब्लॉक की बैठक में बोले मल्लिकार्जुन खरगे
INDI ब्लॉक की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सरकार के कुशासन की वजह से देश के सामने आ रही चुनौतियों का सामना करने के लिए हमें एकजुटता की भावना को आगे बढ़ाना होगा.
INDI Bloc Meeting LIVE: इंडी गठबंधन की बैठक में कौन-कौन पहुंचा? देखिए वीडियो
दिल्ली में कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में इंडिया ब्लॉक की बैठक शुरू हो गई है. बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव, सुप्रिया सुले, उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती समेत कई विपक्षी नेता मौजूद हैं.
#WATCH | Delhi | Visuals from the INDIA bloc meeting at the Constitution Club in India.
— ANI (@ANI) June 8, 2026
Leaders Mallikarjun Kharge, Rahul Gandhi, Sonia Gandhi, Mamata Banerjee, Tejashwi Yadav, Akhilesh Yadav, Supriya Sule, Omar Abdullah, Mehbooba Mufti, present. pic.twitter.com/uSvS9xk8cc
INDI Bloc Meeting LIVE: दिल्ली में विपक्षी इंडी गठबंधन की बैठक शुरू
दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में विपक्षी IND गठबंधन के बैठक शुरू हो गई है. बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, RJD नेता तेजस्वी यादव, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला समेत तमाम विपक्षी नेता पहुंचे हैं.
Hemant Soren LIVE: मनी लॉन्ड्रिंग केस में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका खारिज
प्रीवेंशनऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट PMLA की विशेष कोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की डिस्चार्ज याचिका स्वीकार नहीं की. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने ED और CM हेमंत सोरेन का पक्ष सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. सोमवार को कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए याचिका खारिज कर दी है. डिस्चार्ज याचिका खारिज होने के बाद अब यह केस ट्रायल की ओर बढ़ सकता है.
इस बीच CM हेमंत सोरेन के पास यह विकल्प खुला हुआ है कि वे PMLA की विशेष कोर्ट के आदेश को चुनौती दे सकते हैं. CM हेमंत सोरेन को ED ने रांची के बड़गाईं स्थित एक भूमि से जुड़े मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का आरोपी बनाया है.
INDI गठबंधन बैठक पर क्या बोले संजय राउत?
शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा कि जो लोग राहुल गांधी पर सवाल उठा रहे हैं, वे बेवकूफ हैं. वह देश के सबसे अहम, लोकप्रिय और जोशीले नेता हैं. सरकार उनसे डरी हुई है. हम आज वर्चुअली INDIA गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे. सिर्फ एक ही एजेंडा है, उन लोगों को सत्ता से हटाना जिन्होंने देश के साथ धोखा किया है.
Rajya Sabha Election LIVE: बीजेपी ने MP और कर्नाटक से राज्यसभा चुनाव उम्मीदवार किए घोषित
बीजेपी ने कर्नाटक और मध्य प्रदेश में राज्यसभा के चुनावों और कर्नाटक विधान परिषद चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है.
INDI Bloc Meeting LIVE: ये सब दागे हुए कारतूस... इंडी गठबंधन की बैठक पर बोले ओपी राजभर
INDI गठबंधन की बैठक पर यूपी सरकार में मंत्री ओपी राजभर का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि बंगाल को देखिए, वे चुनाव हार गए. TMC 'दागे हुए कारतूस' हैं. समाजवादी पार्टी 'दागे हुए कारतूस' है. राजस्थान में कांग्रेस और जो भी साथ आ रहे हैं, वे सब 'दागे हुए कारतूस' हैं. तो जब 'दागे हुए कारतूस' इकट्ठे किए जाते हैं, तो क्या वे फिर से फायर कर सकते हैं? ऐसा कभी नहीं हो सकता."
INDIA Bloc Meeting LIVE: सुप्रिया सुले पहुंची दिल्ली, इंडी गठबंधन की बैठक में होंगी शामिल
एनसीपी शरद पवार गुट की सांसद सुप्रिया सुले INDI गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंची.
#WATCH | NCP SP MP Supriya Sule arrives in Delhi to attend the INDIA bloc meeting. pic.twitter.com/CwxFVESMLw
— ANI (@ANI) June 8, 2026
'जो आपस में लड़ रहे, वो साथ क्या लड़ेंगे'... INDI बैठक से पहले दिल्ली की सड़कों पर पोस्टर वॉर
दिल्ली में आज विपक्षी इंडी गठबंधन की बड़ी बैठक से ठीक पहले सड़कों पर पोस्टर वॉर छिड़ गया है. इन पोस्टर्स में राहुल गांधी के नेतृत्व पर गठबंधन के ही नेताओं के पुराने बयानों को दिखाकर विपक्षी एकजुटता पर तीखा तंज कसा गया है.
I.N.D.I.A Bloc Meeting LIVE: INDIA गठबंधन की बैठक से पहले दिल्ली में लगे पोस्टर
इंडी गठबंधन को बैठक से पहले दिल्ली में कई जगहों पर होर्डिंग-पोस्टर लगाए गए हैं, इन पोस्टर्स-होर्डिंग्स में इंडी गठबंधन के बड़े नेताओं के राहुल गांधी के नेतृत्व पर उठाये गए सवालों से जुड़े बयान लिखे और दिखाए गए हैं.

Khan Sir LIVE: आज अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दाखिल करेंगे खान सर
कोचिंग फायरिंग मामले में आज पटना सिविल कोर्ट में खान सप एंटी स्पेट्री बेल फाइल करेंगे. उनके वकील अरविंद कुमार बेल फाइल करंगे. ज्ञान बिन्दु के डायरेक्टर रौशन आनंद इस विवाद के बाद जेल में हैं. फायरिंग का वीडियो आने के बाद खान सर के ऊपर भी एफआईआर दर्ज हुई है. अभी तक पटना पुलिस ने खान सर की गिरफ्तारी नहीं की है. वही ज्ञान बिंदु कोचिंग का कहना है कि अगर खान सर की गिरफ्तारी नहीं हुई तो हम लोग धरना प्रदर्शन करेंगे. अब आगे आज देखना होगा कि क्या खान सर को बेल मिलती है या पटना पुलिस उन्हें अरेस्ट करेगी?
INDIA Alliance Meeting LIVE: कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में दोपहर 12 बजे शुरू होगी इंडिया गठबंधन की बैठक
कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में होने वाली इस बैठक को विपक्षी एकता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब गठबंधन में शामिल दल केंद्र सरकार के खिलाफ अपने सहयोग और तालमेल को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं.
INDIA Bloc Meeting LIVE: दिल्ली में आज इंडिया गठबंधन की बैठक
दिल्ली में आयोजित होने वाली 'इंडिया' ब्लॉक की बैठक में 23 राजनीतिक दलों ने अपनी भागीदारी की पुष्टि की है. कांग्रेस का कहना है कि अलग-अलग राजनीतिक विचारधाराओं के बावजूद विपक्षी गठबंधन एकजुट है. 'इंडिया जनबंधन' नाम से बुलाई गई इस बैठक में गठबंधन की आगे की रणनीति पर चर्चा होने की उम्मीद है. बैठक में आगामी राजनीतिक चुनौतियों और विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी दलों के बीच समन्वय को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा.