विज्ञापन

21000 रुपए का है ये घेवर, इसमें है 24 कैरेट का सोना और ईरान का केसर

सावन के त्योहारों के मौसम में जयपुर के एक शाही घेवर की बड़ी चर्चा हो रही है.

21000 रुपए का है ये घेवर, इसमें है 24 कैरेट का सोना और ईरान का केसर
21 हजार रुपए में बिकनेवाला घेवर
PTI

सावन के महीने में पारंपरिक मिठाई घेवर लोग बड़े चाव से खाते हैं. तीज और रक्षाबंधन के त्योहार वाले महीने में घेवर की खूब मांग होती है और बहुत सारे दुकानों पर घेवर नजर आने लगता है. इस बार राजस्थान की राजधानी जयपुर की एक मिठाई की दुकान पर एक बड़ा ही खास घेवर बिक रहा है. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी कीमत बन गई है जो बहुत ज्यादा लगती है. लेकिन इसे बनानेवाले इसे एक शाही घेवर बताते हैं और यह भी समझाते हैं कि इस घेवर की कीमत 21 हजार रुपए क्यों हैं.

इस खास घेवर को जयपुर की त्योहार स्वीट्स ने बनाया है. जयपुर की इस मिठाई की दुकान को पारंपरिक मिठाइयों को एक नया रूप देकर खास मिठाइयां बनाने के लिए जाना जाता है, जिनकी कीमत अक्सर काफी ज्यादा होती है. इस शाही घेवर की कीमत भी जरा ज्यादा है. इसे घर ले जाने के लिए 21 हजार रुपए खर्च करने पड़ेंगे.

स्वर्ण श्रृंगार घेवर को खास तौर पर तीज के लिए बनाया गया है

'स्वर्ण श्रृंगार घेवर' को खास तौर पर तीज के लिए बनाया गया है
Photo Credit: PTI

'स्वर्ण श्रृंगार घेवर' क्यों है इतना महंगा

जयपुर की इस मिठाई की दुकान ने त्योहार की पारंपरिक मिठाई 'स्वर्ण श्रृंगार घेवर' को तीज के त्योहार के लिए खास तौर पर बनाया है. दुकान की मालकिन अंजलि जैन बताती हैं कि इस पारंपरिक घेवर को खाने वाले सोने, बेहतरीन प्रीमियम सूखे मेवों और असली ईरानी केसर के साथ मिलाकर खास तरीके से तैयार किया गया है.

अंजलि जैन कहती हैं,"21 हजार रुपए के इस घेवर को हमने 'स्वर्ण श्रृंगार घेवर' का नाम दिया है. इसके बैटर (घोल) में सारे ड्राई फ्रूट्स डाले गए हैं. इनमें पिस्ता, काजू, बादाम शामिल हैं जो कि बाहर से मंगाए जा रहे हैं. साथ ही इसके अंदर 24 कैरेट एडिबल गोल्ड डाला गया है और गोल्डन वर्क भी लगाया गया है जो जैन मंदिर से लाया गया है.  वहां पर भी हम ऐशेज की पॉलिशिंग कर रहे हैं और फिर उसके ऊपर जो केसर लग रहा है वो ईरानी केसर है."

दुकान मालकिन का कहना है कि ग्राहक दिलचस्पी दिखा रहे हैं

दुकान मालकिन का कहना है कि ग्राहक दिलचस्पी दिखा रहे हैं
Photo Credit: PTI

51,000 रुपए प्रति किलो

इस 'स्वर्ण श्रृंगार घेवर' का एक पीस का वजन करीब 380 ग्राम से लेकर 400 ग्राम तक है. प्रति किलो के हिसाब से इसकी कीमत 51,000 रुपए किलो होगी. शाही अंदाज वाला ये खास घेवर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. लॉन्च होने के एक दिन के अंदर ही दो प्रीमियम घेवर बिक ​​गए. मिठाई की ये खास दुकान अब अपने बेहतरीन घेवर से जयपुर के बाहर रहने वाले लोगों को भी लुभाने की तैयारी कर रही है.

ये भी पढ़ें-: मायके से आने वाले 'सिंधारा' की क्या है कहानी, जानिए तीज पर घेवर का महत्व

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghevar, Rajasthan News, Teej
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com