विज्ञापन

AUS vs BAN: बॉर्डर पार कर गए स्मिथ, 71 रन की पारी और सीधा इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया नाम

स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं. एलन बॉर्डर को सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में उन्होंने पीछे छोड़ा है.

AUS vs BAN: बॉर्डर पार कर गए स्मिथ, 71 रन की पारी और सीधा इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया नाम
स्टीव स्मिथ

मौजूदा समय में बांग्लादेश की टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है. जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है. जारी सीरीज का पहला मुकाबला आज (13 अगस्त 2026) से डार्विन में खेला जा रहा है. जहां पहली पारी में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. मगर अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) का प्रदर्शन सराहनीय रहा. टीम के लिए उन्होंने पहली पारी में चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 109 गेंदों का सामना किया. जहां वह 65.13 की स्ट्राइक रेट से 71 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल की. वह ऑस्ट्रेलिया की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले इस स्थान पर एलन बॉर्डर का कब्जा था. मगर एलन बॉर्डर एक पायदान नीचे खिसकते हुए अब पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि स्मिथ चौथे स्थान पर आ गए हैं. 

रिकी पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बनाए हैं सबसे ज्यादा रन 

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से इंटरनेशनल लेवल पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के नाम दर्ज है. जिन्होंने कंगारू टीम की तरफ से 1995 से 2012 के बीच कुल 559 मुकाबलों में हिस्सा लिया. जहां वह 667 पारियों में 45.84 की औसत से 27368 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से क्रिकेट प्रेमियों को 70 शतक और 146 अर्धशतक देखने को मिले. 

टॉप 5 में इन धुरंधरों का नाम शामिल 

रिकी पोंटिंग के बाद दूसरे स्थान पर डेविड वॉर्नर का नाम आता है. वॉर्नर ने 2009 से 2024 के बीच ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कुल 383 मैच खेले. जहां वह 474 पारियों में 42.39 की औसत से 18995 रन ठोकने में कामयाब रहे. तीसरे स्थान पर स्टीव वॉ काबिज हैं. वॉ ने ऑस्ट्रेलिया के लिए इंटरनेशनल लेवल पर 18496 रन बनाए हैं.

आज के मुकाबले के बाद स्टीव स्मिथ अब चौथे स्थान पर आ गए हैं. 2010 से खबर लिखे जाने तक स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कुल 361 मैच खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 430 पारियों में 47.78 की औसत से 17728 रन निकले हैं. पांचवें स्थान पर एलन बॉर्डर का नाम आता है. जिन्होंने 517 पारियों में 40.77 की औसत से 17698 रन बनाए हैं. 

यह भी पढ़ें- 'किंग ऑफ गॉल' ने बाबर को नचाया, अब भारत की बारी, पहले टेस्ट में कैसे टीम इंडिया का होगा बेड़ा पार?


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Australia, Steven Peter Devereux Smith, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com