हरियाली तीज हो या कोई खास त्योहार, मेहंदी के बिना महिलाओं का श्रृंगार अधूरा सा लगता है. बाजार में तरह-तरह की मेहंदी और कोन आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन अगर आप इस बार कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो घर पर ही नेचुरल मेहंदी पेस्ट और कोन तैयार कर सकती हैं. इसलिए आप लॉसनिया इनरमीस (Lawsonia inermis) झाड़ियों की पत्तियों को सुखाकर और पीसकर पाउडर बना सकती है. गांव-देहात में ये आसानी से मिल जाएगी. अगर आपको लॉसनिया इनरमीस नहीं मिलती है तो आप बाजार से इसका पाउडर भी ले सकती हैं. खास बात यह है कि इसे बनाने का तरीका भी काफी आसान है.
मेहंदी बनाने के लिए क्या चाहिए
जानकारी के अनुसार, इसके लिए करीब 100 ग्राम शुद्ध और छना हुआ मेहंदी पााउडर, आधा कप नींबू का रस, दो छोटे चम्मच चीनी और एक से दो चम्मच एसेंशियल ऑयल लिया जा सकता है. पेस्ट की कंसिस्टेंसी के लिए जरूरत के हिसाब से गुनगुना पानी या चाय का पानी इस्तेमाल करें. कोन के लिए प्लास्टिक शीट और सेलो टेप रखें.
ऐसे तैयार करें मेहंदी का पेस्ट
सबसे पहले एक कटोरे में मेहंदी पाउडर और चीनी को अच्छी तरह मिलाएं. अब इसमें धीरे-धीरे नींबू का रस और गुनगुना पानी डालते हुए गाढ़ा पेस्ट तैयार करें. ध्यान रखें कि इसमें गांठें न रहें. आखिर में एसेंशियल ऑयल मिलााकर पेस्ट को अच्छी तरह मिक्स करें.
यह भी पढ़ें: 15 August Tiranga Diy: 15 अगस्त पर कबाड़ से बनाएं तिरंगा DIY, बच्चों के साथ करें ये शानदार Recycling Craft
रंग के लिए देना होगा समय
इसके अलावा, पेस्ट तैयार होने के बाद इसे प्लास्टिक रैप से ढककर करीब 6 से 12 घंटे के लिए रख दें. इस दौरान मेहंदी अपना डाई छोड़ती है और पेस्ट लगाने के लिए तैयार हो जाता है.
ऐसे बनाएं घर पर मेहंदी कोन
प्लास्टिक शीट को तिकोने आकार में काटकर कोन बनाएं और किनारों पर सेलो टेप लगा दें. अब इसमें तैयार मेहंदी पेस्ट भरें. ऊपर के हिस्से को मोड़कर अच्छी तरह टेप से सील कर दें. इस तरह घर पर ही DIY मेहंदी कोन तैयार हो जाएगा. आपनी जानकारी के लिए बता दें कि त्वचा पर लगाने से पहले मेहंदी और इस्तेमाल होने वाली सामग्री से एलर्जी की संभावना जरूर जांच लें. काली मेहंदी या संदिग्ध केमिकल वाली मेहंदी से बचें.
यह भी पढ़ें: 15 अगस्त और हरियाली तीज एक साथ, घर सजाने के ये DIY आइडिया होंगे खास, दिखेगा तिरंगा और हरियाली का खूबसूरत कॉम्बिनेशन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं