विज्ञापन

राजस्थान में आज से बदला मौसम, कहां बारिश- कहां गर्मी, 1 हफ्ते का जानें अपडेट

Rajasthan Weather: मानसून ट्रफ उत्तर की ओर शिफ्ट होने से अगले एक हफ्ते बारिश की गतिविधियां कमजोर रहेंगी. खास बात है कि इस बार प्रदेश में औसत से कम बारिश हुई है.

राजस्थान में आज से बदला मौसम, कहां बारिश- कहां गर्मी, 1 हफ्ते का जानें अपडेट
राजस्थान में आज से बदला मौसम
NDTV

Rajasthan Rain Update: राजस्थान में मानसून कमजोर होना शुरू हो गया है. अब अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में कम बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, मानसून ट्रफ के उत्तर भारत की ओर शिफ्ट होने के चलते अगले 4 दिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. मानसून कमजोर होने का असर गुरुवार (27 अगस्त) को ही दिख गया. राजस्थान के श्रीगंगानगर में 41.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया हुआ. माउंट आबू में सिर्फ 25 डिग्री सेल्सियस के नीचे तापमान रहा. 

राजस्थान में कम बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि इस बार राजस्थान में 21 फीसदी कम बारिश हुआ है. पिछले 24 घंटे में झालावाड़ के मनोहरथाना और बारां के छीपाबड़ौद में 34-34 मिमी बारिश दर्ज की गई. बारां और झालावाड़ के अलावा धौलपुर, करौली और सवाई माधोपुर में भी हल्की बारिश हुई. बारिश के बावजूद अगस्त में प्रदेश के कई हिस्सों में गर्मी का असर तेज है. पश्चिमी हवाओं के कारण पश्चिमी राजस्थान में तापमान बढ़ा है.

श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हनुमानगढ़, फलोदी, बीकानेर और चूरू में भी गर्मी रही. बारिश के कारण त्रिवेणी नदी का गेज 2.40 मीटर पर बना हुआ है. इससे बीसलपुर बांध का जलस्तर गुरुवार को एक सेंटीमीटर बढ़कर 314.10 आरएल मीटर पहुंच गया. 

एक हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, मानसून ट्रफ अभी उत्तर भारत में सक्रिय रहने की संभावना है. ऐसे में अगले एक सप्ताह राज्य के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में कमी दर्ज होने और कमजोर मानसून परिस्थितियां दर्ज होने की प्रबल संभावना है.

4-7 सितंबर कुछ हिस्सों में बारिश की उम्मीद

हालांकि, इस दौरान भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग में कहीं-कहीं हल्के बादल छा सकते हैं. कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है. जबकि पश्चिमी राजस्थान में मौसम पूरी तरह से शुष्क रहने की संभावना है. आईएमडी के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, सितंबर के पहले हफ्ते (4-7 सितंबर) में पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में फिर से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें-

राजस्थान में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा, 27 दिन में मिले 55 केस; जानें क्या हैं लक्षण

राजस्थान के दौसा में बड़ा हादसा, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसी स्लीपर बस; 1 की मौत कई घायल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Weather Update, Rajasthan Weather, Rajasthan Monsoon Alert, Rajasthan Monsoon News, Rajasthan Monsoon Rain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com