NDTV संवाद की नई श्रृंखला 'NDTV अन्विक्षा: आइडियाज अक्रॉस बॉर्डर्स' की शुरुआत 27 अगस्त को नेपाल से होगी. काठमांडू में होने वाले इस श्रृंखला के पहले कार्यक्रम में भारत-नेपाल संबंधों पर चर्चा होगी. इसके साथ ही इस कार्यक्रम में नेपाल की राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज और भविष्य पर भी विचार-विमर्श होगा. यह कार्यक्रम काठमांडू के होटल याक एंड यति में सुबह 9 बजे शुरू होगा.
इस कार्यक्रम में भारत-नेपाल के नेता, राजनयिक, कारोबारी, तकनीकी विशेषज्ञ, युवा उद्यमी, खिलाड़ी और कला-संस्कृति से जुड़े लोग हिस्सा लेंगे. पूरे दिन चलने वाले इस कार्यक्रम की शुरुआत बदलती दुनिया में नेपाल की विदेश नीति पर चर्चा से होगी. नेपाल के विदेश मंत्रालय के शिशिर खनाल इस विषय पर अपनी बात रखेंगे.
NDTV 'अन्विक्षा' का शेड्यूल इस प्रकार है
9:25–9:50 बजे: बदलती दुनिया में नेपाल की विदेश नीति
वक्ता: शिशिर खनाल, नेपाल का विदेश मंत्रालय
9:55–10:15 बजे: भारत-नेपाल संबंधों का भविष्य
वक्ता: राजदूत नवीन श्रीवास्तव, नेपाल में भारत के राजदूत
10:15–10:50 बजे: नेपाल-भारत औद्योगिक साझेदारी: विकास के नए गलियारे का निर्माण
वक्ता: गौरव तायल, नेपाल-भारत चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और सूर्य नेपाल प्राइवेट लिमिटेड के एमडी, बीरेंद्र राज पांडे, कन्फेडरेशन ऑफ नेपालीज इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष; शिशिर प्रियदर्शी, चिंतन रिसर्च फाउंडेशन के अध्यक्ष और विष्णु अग्रवाल, MAW ग्रुप ऑफ कंपनीज के प्रबंध निदेशक.
10:50–11:25 बजे: नेपाल-भारत औद्योगिक साझेदारी: विकास के नए गलियारे का निर्माण
वक्ता: विदुषी राणा, नेपाल में सत्तारूढ़ आरएसपी की सांसद और गोल्डस्टार शूज की ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग निदेशक; कमलेश अग्रवाल, नेपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष; उज्ज्वल कुमार श्रेष्ठ, पंचकन्या ग्रुप के कार्यकारी निदेशक और पारस खरेल, SAWTEE के कार्यकारी निदेशक.
11:25 बजे–12:00 बजे: बिल्डिंग डिजिटल ब्रिज: AI, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल पेमेंट में भारत-नेपाल सहयोग
वक्ता: प्रो. (डॉ) बाल कृष्ण बाल, काठमांडू यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के एसोसिएट डीन; सेमंता दहल, वकील और अभिनव लॉ चैंबर्स के पार्टनर; सुरक्षा अधिकारी, Thulo.Com की प्रोजेक्ट लीड और सीओओ और पारस कुंवर, FonePay के सीओओ.
12:00–12:20 बजे: सीमाओं और दिलों को जोड़ना: भारत-नेपाल के लोगों के बीच संबंध
वक्ता: डॉ. शशि थरूर, भारतीय सांसद, पूर्व राजनयिक और लेखक
12:20–1:05 बजे: लंच
1:05–1:10 बजे: मुख्य भाषण
वक्ता: दिवस कुमार, FonePay के सीईओ
1:10–1:35 बजे: भारत की नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी
वक्ता: डॉ. राम माधव, बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
1:35–2:10 बजे: नए नेपाल का निर्माण: ब्रेन ड्रेन से ब्रेन गेन तक: विकास की अगली यात्रा में Gen Z की भूमिका
वक्ता: नेपाली कांग्रेस के सांसद संदीप राणा, नेचर नेपाल की संस्थापक और सीईओ दर्शना श्रेष्ठ, Khaalisisi की संस्थापक आयुषी केसी और आरएसपी सांसद मनीष झा.
2:10–2:45 बजे: दक्षिण एशिया की नई दिशा: भू-राजनीति और सांस्कृतिक कूटनीति
वक्ता: डॉ. शशि थरूर, भारतीय सांसद, पूर्व राजनयिक और लेखक, नेपाल की अंतरराष्ट्रीय संबंध और पर्यटन पर संसदीय समिति की अध्यक्ष सुमनिमा
उदास और द एशियाटिक सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. विनय सहस्रबुद्धे
2:45–3:00 बजे: कूटनीति, शासन और स्थिरता: क्षेत्रीय संतुलन के बीच नेपाल की राह
वक्ता: प्रदीप ज्ञवाली, नेपाल के पूर्व विदेश मंत्री और सीपीएन-यूएमएल के वरिष्ठ नेता
3:00–3:20 बजे: दोराहे पर नेपाल: आगे का रास्ता
वक्ता: गगन कुमार थापा, नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष
3:25–3:45 बजे: राजशाही से Gen Z तक
वक्ता: रबी लामिछाने, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के संस्थापक और अध्यक्ष
3:45–4:10 बजे: नेतृत्व में महिलाएं: अगली पीढ़ी का नेतृत्व
वक्ता: अभिनेत्री मनीषा कोइराला
4:10–4:30 बजे: टी ब्रेक
4:30–5:05 बजे: संघर्ष, दृढ़ता और पहाड़ों की भावना
वक्ता नेपाल पर्वतारोहण संघ के अध्यक्ष फुर गेल्जे शेर्पा, पर्वतारोही अनुराग मालू और The Voice of Glaciers Foundation के संस्थापक तथा ग्लेशियर डिप्लोमैट और ग्लोबल स्पीकर सौनेक भट्टा
5:05–5:35 बजे: नेपाल के युवा क्या चाहते हैं: अगली पीढ़ी का एजेंडा
वक्ता: Media 9 Pvt. Ltd. की संपादक चारु चड्ढा, नेपाल क्रिकेट संघ के सचिव और पूर्व क्रिकेटर पारस खड़का और नेपाली सुपर मॉडल और इन्फ्लुएंसर आस्था पोखरेल
5:35–5:45 बजे: सीमाओं से परे ब्रांड
वक्ता: वरुण चौधरी,प्रबंध निदेशक, CG Corp Global
5:45–6:15 बजे: नेपाली सिनेमा के 'महानायक' से मुलाकात
वक्ता: अभिनेता और टीवी शो होस्ट राजेश हमाल
6:15–6:55 बजे: भारत-नेपाल संबंधों का अतीत, वर्तमान और भविष्य
वक्ता: बीजेपी के विदेश मामलों के प्रभारी डॉ. विजय चौथाईवाले, रणनीतिक विश्लेषक और नेपाली सेना के पूर्व अधिकारी मेजर जनरल बिनोज बस्न्यात, नेपाल में भारत के पूर्व राजदूत मंजीव सिंह पुरी और काठमांडू स्थित Centre for South Asian Studies के निदेशक डॉ. निश्चल एन पांडे.
6:55–7:25 बजे: नेपाल के आर्थिक भविष्य की राह
वक्ता: डॉ. स्वर्णिम वाग्ले, नेपाल के वित्त मंत्री
शाम 7:25 बजे के बाद: डिनर
राजधानी काठमांडू में होने वाला यह कार्यक्रम इस संवाद श्रृंखला का पहला संस्करण होगा. इसमें इस बात पर खास चर्चा होगी कि नेपाल खुद को किस तरह देखता है. अपने भविष्य के लिए उसकी क्या योजनाएं हैं और दक्षिण एशिया और पूरी दुनिया में वह अपनी भूमिका को किस तरह देखता है. इस कार्यक्रम के जरिए भारत-नेपाल के रिश्तों, व्यापार, तकनीक, राजनीति, युवाओं और संस्कृति से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर दोनों देशों के विचार सामने आएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं