विज्ञापन

राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश, भीलवाड़ा में 145 मिलीमीटर बरसात; आया नया अलर्ट 

बारिश से जहां भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली, वहीं शहर के कई प्रमुख इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई.

राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश, भीलवाड़ा में 145 मिलीमीटर बरसात; आया नया अलर्ट 
राजस्थान में जोरदार बारिश सड़कों पर पानी भर गया.
NDTV Reporter

राजस्थान की राजधानी जयपुर समेत राज्य के कई इलाकों में मानसून के सक्रिय रहने के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान जोरदार बारिश हुई और मौसम विभाग बृहस्पतिवार को भी कई स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है.  रत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के जयपुर केंद्र अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह तक पिछले 24 घंटे में भीलवाड़ा, सलूंबर और उदयपुर जिलों में भारी से अति भारी बारिश हुई.  इसके अलावा चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, करौली, अजमेर, ब्यावर, जयपुर, बीकानेर और जोधपुर जिलों में भी भारी बारिश दर्ज की गई. 

कम होंगी बारिश की गतिविधियां 

सबसे अधिक 145 मिलीमीटर बारिश मांडलगढ़ (भीलवाड़ा) में दर्ज की गई. आज से जोधपुर, उदयपुर और अजमेर संभागों के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है.  वहीं, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभागों के कुछ हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है. इसी तरह, 15 अगस्त से राज्य के उत्तरी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों को छोड़कर अधिकांश क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियों में कमी आने का अनुमान है. 

जैसलमेर में बारिश से सड़कों पर भरा पानी 

जैसलमेर में गुरुवार सुबह बारिश शुरू होते ही शहर की सड़कों और बाजारों का नजारा भी बदल गया. ग्रामीण क्षेत्रों से भी बारिश की खबरें सामने आई हैं. मोहनगढ़, रामगढ़ और नाचना सहित कई इलाकों में बारिश होने से किसानों में खुशी की लहर है. लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों का कहना है कि इस समय हुई बारिश फसलों के लिए बेहद फायदेमंद है. बुवाई के अंतिम दौर में यह बारिश फसलों को नई ताकत देगी और खेतों में नमी बनी रहेगी.

बारिश का येलो अलर्ट जारी 

मौसम व‍िभाग ने अलवर, डीग, भरतपुर, दौसा, सवाई माधोपुर, करौली एवं धौलपुर जिलों तथा आस-पास के क्षेत्रों में बार‍िश का येलो अलर्ट जारी क‍िया है. कहीं-कहीं हल्के से मध्यम मेघगर्जन के साथ अचानक तेज हवाएं 30-40 किमी/घंटा और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. 

यह भी पढ़ें: राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल, 46 तहसीलदार, 29 नायब तहसीलदार के ट्रांसफर; देखें पूरी लिस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Weather Update, New Weather Alert, Heavy Rain Alert 2026, Jaipur Weather Alert, Jaisalmer Weather Alert
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com