रक्षाबंधन का त्योहार इस साल 28 अगस्त को मनाया जाएगा. बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करेंगी. ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय ने बताया कि इस बार राखी बांधने के लिए शुभ समय भी खास है.
28 अगस्त को मनाया जाएगा रक्षाबंधन
ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय ने बताया कि पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त सुबह 9:08 बजे से शुरू होकर 28 अगस्त सुबह 9:48 बजे तक रहेगी. उदया तिथि के अनुसार, रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनायाा जाएगा. 27 अगस्त को भद्रा रात 9:32 बजे तक रहेगी, इसलिए 28 अगस्त को राखी बांधने में भद्रा की बाधा नहीं होगी.
राखी बांधने का शुभ समय
उन्होंने आगे बताया कि 28 अगस्त को सुबह 6:23 बजे से 9:48 बजे तक राखी बांधना शुभ रहेगाा. इसके बाद 10:12 बजे से 12:20 बजे तक राहुकाल रहेगा. अभिजित मुहूर्त 12:04 से 12:53 बजे, शुभ चौघड़िया 12:28 से 2:03 बजे और चर चौघड़िया शााम 5:13 से 6:48 बजे तक रहेगा.
यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर 96% ढक जाएगा चंद्रमा, जानिए कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण और भारत में कितने बजे होगा शुरू
ऐसे करें रक्षाबंधन की पूजा
पंडित कौशल पांडेय ने बताया कि पहले गणेश, विष्णु और इष्टदेव की पूजा करें. भाई को पूर्व या उत्तर दिशा की ओर बैठाकर तिलक और अक्षत लगाएं. फिर दाहिनी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर आरती करें और मिठाई खिलााएं. भाई बहन को उपहार देकर रक्षा का वचन दें.
राखी कैसी होनी चाहिए
उन्होंने बताया कि रक्षा सूत्र में लाल, पीला और सफेद तीन धागे होना शुभ माना जाता है. इसमें चंदन लगा हो तो अच्छा मानाा जाता है. राखी बांधते समय 'येन बद्धो बलिराजा' मंत्र का जाप भी किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2026: कल कितने बजे से कितने बजे तक बांधी जाएगी राखी? पंडित जी से जान लें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं